बारिश के मौसम में मजा लें टेस्टी-टेस्टी ''Paneer Chilli'' का, पढ़ लें रेसिपी

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 01:08 PM (IST)

नारी डेस्क: बारिश के मौसम में हर किसी का कुछ बेहद स्वादिष्ट और गरमा-गर्म चीज खाने के मन करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए पनीर चिली की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। 

PunjabKesari

सामग्री

- 200 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
- 1 बड़ा प्याज (कटा हुआ)
- 1 शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 2-3 चमच टमाटर सॉस
- 1 चमच सोया सॉस
- 1 चमच विनेगर
- 1 चमच चीनी
- 1 चमच तेल
- नमक और काली मिर्च (स्वाद अनुसार)
- हरा धनिया (सजाने के लिए)

PunjabKesari

विधि:

एक पैन में 1 चमच तेल गरम करें।
तेल में प्याज, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालें और 2-3 मिनट भूनें।
पनीर के क्यूब्स डालें और हल्के से भूनें।
टमाटर सॉस, सोया सॉस, विनेगर, और चीनी डालें। अच्छे से मिलाएँ और 2 मिनट पकाएँ।
नमक और काली मिर्च डालें। अच्छे से मिला लें।
हरा धनिया डालकर सजाएँ और गरमागरम परोसें।
स्वादिष्ट पनीर चिल्ली तैयार है! इसे गरमा गर्म परोसें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static