नैनी के साथ Taimur ने की ऐसी हरकत तो भड़के फैंस, लगा दी करीना-सैफ की क्लास!

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 05:22 PM (IST)

पटौदी खानदान की बहू व एक्ट्रेस करीना कपूर खान लाइमलाइट में बनी ही रहती है। इन दिनों भी करीना के सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हो रहे हैं वो भी अपने बेटे तैमूर को लेकर। दरअसल, करीना तैमूर और उनकी नैनी की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें छोटे नवाब अपनी नैनी से काफी रूडली बात करते है। तैमूर का बिहेवियर देखकर लोग करीना और सैफ को भी काफी ट्रोल कर रहे हैं।

PunjabKesari

 


दरअसल, वीडियो में बेबो अपने कंधे पर बैंग लिए और आंखों पर चश्मा लगाए आगे चलती दिखाई दे रही हैं, वहीं तैमूर को उनके पीछे नैनी के साथ आते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान बाहर निकलते वक्त तैमूर गुस्से में अपनी नैनी की ओर ऊंगली दिखाकर चिल्लाते हुए कहते है 'मुझे मत छूना।'  बाद में तैमूर गुस्से में आगे चले जाते हैं और अपनी मां करीना के साथ जाकर बैठ जाते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वीडियो वायरल होने पर लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'घर पर भी बाप ऐसे ही बात करता है क्या अपने से नीचे लेवल के लोगों के साथ...डू नॉट टच मी और फिंगर पॉइन्ट कर के...? इतनी औकात...?'  , दूसरे ने लिखा, Very Bad.. करीना और सैफ तुम नवाब होकर अपने बच्चे को ये सिखाया है...

PunjabKesari


एक ने लिखा, पेरेंट्स को बच्चे को सिखाना चाहिए कि बड़ों के साथ कैसे बिहेव करना है।


एक यूजर ने गुस्से में लिखा, करीना अपने बेटे को कुछ सिखाओ


वहीं एक यूजर ने करीना और सैफ को स्पोर्ट करते हुए लिखा, बच्चा है वो कभी प्यार कभी झगड़ा हो सकता है...बच्चे दिल के सच्चे होते है और कभी-कभी नाराज हो जाते हैं कोई बड़ी बात नहीं है।

 


वैसे यह पहली बार नहीं है जब तैमूर सुर्खियों में आए हो। जन्म से ही तैमूर लाइमलाइट में बने हुए है। इससे पहले भी तैमूर की शरारतें और गुस्सा कैमरे में कैद हो चुका है

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static