30 के बाद महिलाएं कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए क्या खाएं?

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 11:58 AM (IST)

महिलाओं के शरीर के लिए अच्छा खान पान बहुत जरूरी होता है। पूरा दिन घर के काम में बिजी रहने वाली महिलाएं अपना  ख्याल रखना भूल जाती हैं लेकिन 30 के बाद उन्हें बहुत सी बीमारियां घेर लेती हैं। खासकर 30 के बाद महिलाओं में कैल्शियम हो जाती है इसी वजह से ज्यादात महिलाओं के हाथों, पैरों और हड्डियों में दर्द की समस्या आने लगती है। ऐसे में शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं बहुत सारी दवाईयां भी खाती हैं लेकिन आप अच्छी डाइट से भी शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अच्छी डाइट से कैल्शिम की कमी को पूरा कर सकती हैं लेकिन इससे पहले हम कैल्शियम की कमी के संकेत बताते हैं। 

PunjabKesari

कैल्शियम की कमी के संकेत

1. हड्डियों का कमजोर होना

कैल्शियम की कमी का सबसे मुख्य लक्षण है हड्डियों का कमजोर होना। इसके कारण औरतों को हड्डियों में दर्द की समस्या रहती है। जैसे कि पीठ में दर्द रहना, पैर में मोच आ जाना। ये सब छोटे-छोटे लक्षण कैल्शियम की कमी के कारण होते हैं इसलिए इसे इग्नोर न करें। 

2. पीरियड्स देरी से आना

कैल्शियम की कमी के कारण महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स आने में देरी हो जाती है कईं बार पीरियड्स के समय उन्हें काफी दर्द भी होती है और पीरियड्स का देरी से आना और भी कईं बीमारियों को बुलावा दे सकता है। 

3. नाखूनों का टूटना

PunjabKesari

जब भी आपके शरीर में कैल्शिम की कमी होती है तो आपके नाखून बेवजह टूटत रहते हैं। आपके नाखून कमजोर हो जाते हैं और ये सब कैल्शियम की कमी के कारण होता है। 

4. दांत हो जाते हैं कमजोर

कैल्शियम की कमी के कारण आपके दांत भी कमजोर होने लगते हैं और आपको दातों में दर्द की समस्य़ा भी रहने लगती है। कईं बार मसूड़े भी फूल जाते हैं। 

5. शरीर का थका-थका रहना

अगर आप पूरा दिन काम करने वक्त थकी-थकी महसूस करती हैं इसका अर्थ है कि आपमें कैल्शियम की कमी है क्योंकि कैल्शियम की कमी के कारण आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं इसलिए आपके शरीर में दर्द रहता है जिससे आप कमजोर महसूस करती हैं। 

6. बालों के झड़ने की समस्या होना

महिलाओं के जब भी बाल झड़ते हैं तो वो सोचती हैं कि मौसम के कारण ऐसा हो रहा है लेकिन कईं बार आपके बाल कैल्शियम की कमी के कारण भी झड़ने लगते हैं।

महिलाओं में कितना जरूरी है कैल्शियम

अगर हम महिलाओं की बात करें तो महिलाओं को  एक दिन में 1000 मिली ग्राम कैल्शियम की जरुरत तो होती है। इसके लिए आज हम आपको कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए कुछ फूड्स बताएंगे जिससे आपकी कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। 

इन चीजों के सेवन से दूर करें कैल्शियम की कमी

PunjabKesari

1. दूध का करें सेवन 

दूध कैल्शियम का सबसे उत्तम स्त्रोत है। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप एक कप गर्म दूध लें तथा उसमें एक चम्मच भुने हुए तिल का पाउडर मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं तथा पीयें। 

2. जीरा भी रहेगा फायदेमंद

आप कैल्शियम की कमी को जीरे से भी पूरा कर सकती हैं। आपको करना बस इतना है कि उबलते पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उबालें। उसे ठंडा होने के बाद  इस पानी को दिन में कम से कम दो बार पीयें। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होगी

3. अदरक करेगा कैल्शियम की कमी को पूरा

अदरक शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। अदरक से खासी जुकाम तो दूर होता ही है साथ ही कैल्शियम की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। आप अदरक के 1-2 टुकड़ों को पानी में डालकर उबालें। इसे छान लें तथा इसका स्वाद अच्छा बनाने के लिए इसमें अपने स्वाद के अनुसार शहद मिलाकर पिएं।

4. दही का करें सेवन

दही भी कैल्शियम की कमी को दूर करने में सहायक है। रोज एक कप दहीं का सेवन करने से शरीर को 250-300 मिग्रा. कैल्शियम मिलता है।

5. अश्वगंधा

अश्वगंधा अपनी एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है तथा शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में सहायक है।

आप इन चीजों के अलावा औैर भी चीजों का सेवन कर शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकती हैं ..

PunjabKesari

1. बादाम का दूध ले सकती हैं।
2. बीन्स का करें सेवन।
3. सफेद तिल भी होगे उपयोगी।
4. सोया मिल्क पीएं।
5. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
6. मछली का करें सेवन
7. ओटमील का सेवन करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static