सुशांत की बहन ने ज्वाॅइन किया Say No To Bollywood, बोलीं- मेरा भाई वापस चाहिए

punjabkesari.in Saturday, Mar 13, 2021 - 05:52 PM (IST)

बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। उनके परिवार से लेकर फैंस तक उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं हाल ही मे सुशांत को न्याय दिलवाने के लिए सोशल मीडिया पर Say No To Bollywood ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड को सुशांत के फैंस के साथ-साथ एक्टर की बहन प्रियंका सिंह ने भी ज्वाॅइन किया है। इसके साथ ही प्रियंका ने अपने भाई को भी वापिस आने के लिए कहा है। 

PunjabKesari

ट्रेंड कर रहा Say No To Bollywood 

इस बात से हर कोई वाकिफ है कि सुशांत के निधन के बाद से बाॅलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर जंग छिड़ गई थी। जिसके बाद से एक्टर के फैंस ने बाॅलीवुड को बाॅयकाट करने की मांग शुरू दी थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे Say No To Bollywood को ज्वाॅइन करके सुशांत की बहन ने ट्वीट कर लिखा, 'बॉलीवुड को ना कहो...मुझे अपना भाई वापस चाहिए।'

 

इससे पहले भी प्रियंका ने ट्वीट कर भाई सुशांत को याद किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static