Surya Gochar: सूर्य के कर्क राशि में आने से इन लोगों को करियर में मिलेगी सफलता

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 11:02 AM (IST)

सूर्य देव को सभी ग्रहों के राजा व सिंह राशि के स्वामी माने जाते हैं। वे हर महीने अलग-अलग राशि में गोचर यानि प्रवेश करते हैं। इससे कुछ राशि के लोगों को बेहद लाभ मिलता है। इस बार सूर्य देव के कर्क राशि में जाने से यह दिन कर्क संक्रांति कहलाएगा। इस माह कर्क संक्रांति 16 जुलाई 2021, दिन शुक्रवार को होगी। सूर्य देव 16 जुलाई 2021 से 17 अगस्त 2021 तक कर्क राशि में रहेंगे। मान्यताओं के अनुसार, कर्क संक्रांति से ही दक्षिणायन की शुरूआत होती है। वहीं राशि परिवर्तन होने से ये कुछ राशि के लोगों को शुभफल प्रदान करते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सूर्य के कर्क राशि में आने से किन राशियों के लोगों को लाभ मिलेगा। 

मेष राशि

मेष राशि के लोगों लिए सूर्य का गोचर शुभफल देने वाला रहेगा। इन समय इन लोगों की सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। वहीं कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। इस दौरान मेष राशि के लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छा नतीजा मिल सकता है। इसके साथ सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए यह समय बेहद ही अनुकूल रहेगा। इसके अलावा कोई नया काम शुरु करने के लिए यह समय उत्तम माना गया है। 

PunjabKesari

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर किस्मत बढ़ाने वाला होगा। इन्हें इस समय लाभ मिलने की संभावना है। इन लोगों को नौकरी में तरक्की व आय संबधी नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा ये लोग विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं जो लोग विदेश में पढ़ने की सोच रहे हैं तो वे इस समय आवेदन कर सकते हैं। इस समय कन्या राशि के लोग धर्म-कर्म के मामले में भी योगदान देंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही प्रभावशाली रहेगा। इनकी सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। इसके साथ इन्हें कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कारोबार व व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में है उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। 

PunjabKesari

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। इन्हें कारोबार व व्यापार में तरक्की मिल सकती है। मगर कुंवारे लड़के-लड़कियों की शादी में थोड़ी देर हो सकती है। इसके अलावा शादीशुदा लोगों को साथी के साथ क्वालिटी टाइम बीताना चाहिए। ताकि मैरिड लाइफ में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। जो लोग सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए यह समय एकदम परफेक्ट है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static