तलाक की अटकलों के बीच Sunita Ahuja ने पति गोविंदा को किया अनफॉलो

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 04:09 PM (IST)

नारी डेस्क :  बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच अनबन की खबरें लंबे समय से सामने आती रही हैं। हालांकि, सुनीता द्वारा तलाक की याचिका वापस लेने की खबर के बाद माना जा रहा था कि दोनों के बीच स्थिति सामान्य हो रही है। अब सुनीता के इंस्टाग्राम पर गोविंदा को अनफॉलो करने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सुनीता ने गोविंदा को किया अनफॉलो

सुनीता आहूजा ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर अपने पति गोविंदा को अनफॉलो कर दिया है। वहीं, गोविंदा अभी भी सुनीता को फॉलो कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बदलाव के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं। हालांकि, सिर्फ सोशल मीडिया पर किसी को अनफॉलो करना रिश्ते या तलाक की पुष्टि नहीं करता। गोविंदा और सुनीता की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

PunjabKesari

बयानों को लेकर भी रहा विवाद

पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। सुनीता ने कुछ मीडिया बातचीत में गोविंदा की निजी जिंदगी और उनके व्यवहार को लेकर खुलकर बात की थी। उनके कुछ बयानों के बाद गोविंदा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें सार्वजनिक तौर पर सावधानी से बोलने की सलाह दी थी। गोविंदा ने कथित तौर पर यह भी कहा था कि इस तरह के बयानों से उनकी छवि और करियर पर असर पड़ सकता है। इसके बाद दोनों के बीच विवाद की खबरों ने और जोर पकड़ लिया।

यें भी पढ़ें : मुझसे पैंटी उतारकर देने को कहा, ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम Actress ने झेला कास्टिंग काउच

तलाक की खबरों पर क्या है स्थिति?

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक को लेकर पहले भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। हालांकि, सुनीता की ओर से तलाक की याचिका वापस लिए जाने की बात सामने आने के बाद इन अटकलों पर कुछ समय के लिए विराम लगा था। अब इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने की खबर के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल, दोनों के अलग होने या तलाक लेने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PunjabKesari

इन विवादों के बीच सुनीता आहूजा अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने बेटे यश के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, गोविंदा भी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static