Sunil Grover ने की ऐसी Acting कि कादर खान को याद कर Emotional हो गए फैंस
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 01:09 PM (IST)
नारी डेस्क: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की एक्टिंग के लोग कायल है। वह अक्सर कपिल शर्माके शो में कुछ ऐसा कर दिखाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हंस हंस कर लोट पोट हो जाते हैं लेकिन इस बार सुनील ग्रोवर ने जो किया उसे देखकर लोग सिर्फ खुश ही नहीं हुए बल्कि हैरान भी रह गए। दरअसल, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के ग्रैंड फिनाले में सुनील ग्रोवर हुबहू कादर खान बनकर आए और सबको चौंका था। शो में बतौर गेस्ट पहुंचे डेविड धवन और वरूण धवन दोनों ही उन्हें देखकर दंग रह गए। डेविड धवन तो इतने इंप्रेस हो गए उन्होंने कहा कि एक बार तो मुझे ऐसा लगा करी कादर खान वापस आ गए हैं। कादर खान को याद कर वह भावुक भी हो गए।
कादर खान बॉलीवुड के वो स्टार थे जिन्होंने सैंकड़ों फिल्मों में काम किया और हर फिल्म में उन्होंने कई तरह के रोल भी निभाएं। कादर खान ने बहुत शोहरत कमाई और पैसा भी लेकिन उनका बचपन ऐसा नहीं था। गरीबी इतनी थी कि उनकी मां ने बहुत मुश्किलों से उन्हें पाला था। चलिए आज कादर खान की स्टोरी के बारे में ही आपको बताते हैं।
डेविड और वरूण धवन भी हुए दंग
300 फिल्मों में एक्टिंग करने वाले कादर खान ने कई फिल्मों में बेहतरीन डॉयलॉग्स भी लिखें। मिमिक्री करने में कादर खान का जवाब नहीं था और उनका यही टैलेंंट उन्हें बॉलीवुड तक ले गया। कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था, उनके पिता अब्दुल रहमान अफगानिस्तान के रहने वाले थे और उनकी मां इकबाल बेगम ब्रिटिश इंडिया से थी। कादर से पहले उनके 3 बड़े भाई भी थे लेकिन सभी 8 साल की उम्र में दुनिया से चल बसे थे। कादर की मां को इसी बात का डर था कि कही कादर की भी मौत ना हो जाए इसलिए पूरा परिवार अफगानिस्तान से भारत आ गया था। भारत आने के बाद कादर खान का परिवार मुंबई की एक बस्ती में जाकर बस गया।
कादर खान: बॉलीवुड का सुपरस्टार
वो बस्ती जहां दिन रात लड़ाई झगड़े ही होते थे, कादर का खुद का बचपन भी मां-बाप की लड़ाइयां और तलाक देखते बीता। तलाक के बाद कादर के ननिहाल ने उनकी मां की दूसरी शादी करवा दी क्योंकि उन्हें लगता था कि उनकी मां और कादर का ख्याल कौन रखेंगा और उस समय समाज अकेली औरत को गलत मानती थी लेकिन दूसरी शादी के बाद भी कादर की जिंदगी अच्छी नहीं हुई, सौतेले पिता ने कभी कादर को प्यार नहीं दिया, ना घर में राशन था ना कोई कमाई का जरिया। यहां तक कि कादर के सौतले पिता उन्हें 10 किलोमीटर अपने सगे पिता से 2 रु. मांगने भेजते थे। हालात ऐसे थे कि वह मस्जिद पर जाकर भीख भी मांगते थे। ऐसे हालात में परिवार को हफ्ते में 3 दिन खाना मिलता था लेकिन मां चाहती थी कि कादर की जिंदगी अच्छी बीते। मां का सपना था कि वह पढ़-लिखकर अच्छा आदमी बने लेकिन घर की गरीबी उन्हें परेशान करती रही। दोस्त भी उन्हें यहीं कहते थे कि क्या रखा है पढ़ाई-लिखाई में। लोगों की बातों से परेशान आकर कादर ने सारी किताबें फैंक दी थी। जब ये बात मां को पता चली तो वह कादर से नाराज हुई। तब मां ने ही समझाया था कि इसी पढ़ाई से जब तुम बड़े आदमी बन जाओगे, तो गरीबी खुद ही खत्म हो जाएगी।
तुम्हारी आज की छोटी कमाई से गरीबी खत्म नहीं होगी। मां की बात सुनकर कादर फेंकी हुई किताबें वापिस ले आए और वादा किया कि वो पढ़ाई पूरी करेंगे। बेटे की जिंदगी संवारने में मां का बड़ा हाथ रहा था लेकिन वो लंबे समय अपने बेटे के साथ नहीं रह पाई। कादर की मां बीमार थी और वह यह बात अपने बेटे से छिपाती थी। एक दिन कादर जैसे ही घर आए, उन्होंने देखा कि उनकी मां खून की उल्टियां कर रही हैं। ये देखकर कादर के होश उड़ गए। उन्होंने मां से पूछा कि ये क्या है और तुमने मुझे इस बारे में क्यों नहीं कुछ बताया था। मां ने जवाब दिया कि ये कुछ भी नहीं लेकिन उनकी उल्टियां रुक नहीं रही थीं। जब तक कादर डॉक्टर को लेकर आए तो देर हो चुकी थी। मां की सांसे चलनी बंद हो चुकी थी। कम उम्र में मां का साया उनसे उठ गया कादर पूरी तरह टूट गए। उनके फिल्मों में लिखे गए डायलॉग में भी मां की कमी साफ झलकती थी।
ये भी पढ़ें: ईशा अंबानी के लुक में मुगल काल की सदियों पुरानी कला, मॉडर्न ट्विस्ट के साथ छाया स्टाइल
दिलीप कुमार का कॉल और बॉलीवुड की शुरुआत
नकल करने की आदत कादर को बचपन से थी। वह कब्रिस्तान में जाकर दो कब्रों के बीच बैठ खुद से बातें करते हुए फिल्मी डायालॅग्स बोलते थे। वहीं पर उन्हें अशरफ खान ने देखा था जिन्हें स्टेज ड्रामा के लिए 8 साल के लड़के की तलाश थी। उन्होंने कादर खान को नाटक में काम दिया, बस यहीं से कादर खान की किस्मत बदल गई। ड्रामा करने के साथ-साथ वह पढ़ाई भी करते रहे। उन्होंने मुंबई के इस्माइल युसुफ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। बहुत कम लोग जानते थे कि कादर मुंबई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरर भी थे लेकिन कादर ने थिएटर नहीं छोड़ा। उनका एक ड्रामा ताश के पत्ते बहुत फेमस हुआ था। दूर-दूर से लोग उनके इस ड्रामे को देखने के लिए आया करते थे। इसी दौरान एक दिन कादर कॉलेज में पढ़ा रहे थे, तभी उनके पास अचानक दिलीप कुमार का कॉल आया। कादर ने कॉल उठाया और उधर से आवाज आई, 'मैं दिलीप कुमार बोल रहा हूं और मैं भी आप के ड्रामे ताश के पत्ते को देखना चाहता हूं।' कादर उस फोन को सुनकर एक दम शांत हो गए और बाद में उन्होंने एक शर्त रखते हुए कहा कि आप ड्रामा देख सकते हैं लेकिन आपको सही समय पर आना होगा क्योंकि गेट बंद होने के बाद वो दोबारा नहीं खोला जाता और दूसरा ये कि आपको पूरा ड्रामा बैठ कर देखना होगा। कादर खान ती इन दोनों शर्तों को दिलीप साहब ने मान लिया और दूसरे दिन समय से आधे घंटे पहले ही वो ड्रामा देखने के लिए पहुंच गए।
दिलीप साहब को कादर का ड्रामा इतना पसंद आया कि उन्होंने शो में ही इस बात की अनाउंसमेंट कर दी कि वो फिल्मों में कादर खान को काम देंगे। इसके बाद दिलीप ने कादर को दो फिल्मों में साइन किया। कादर खान ने स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर भी शुरूआत की। उन्हें इंदर राज आनंद के साथ जवानी दीवानी की स्क्रिप्ट लिखने के लिए कहा। इसके लिए कादर खान को 1500 रुपये मिले थे। 80 के दशक में उन्होंने कई कहानियां लिखी और कई फिल्मों में वह एक्टिंग करते दिखें। बेशक उनकी शक्ल-सूरत हीरो वाली नहीं थी लेकिन उनकी एक्टिंग ने उन्हें एक अलग ही पहचान दी। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब हिट रही।
लेकिन अमिताभ बच्चन की वजह से कादर खान को काम मिलना बंद हो गया था। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद किया था दरअसल, उन्हें साउथ इंडियन फिल्म डायरेक्टर ने कुछ डायलॉग के बारे में बात करने को बुलाया था। तभी डायरेक्टर ने कहा कि आप सर जी से नहीं मिले तो कादर खान ने कहा कौन सर जी। इस पर उन्होंने अमिताभ बच्चन की तरफ इशारा करते कहा कि ये हैं सर जी। उस समय हर कोई अमिताभ बच्चन को सर जी कहकर बुलाने लगा था, लेकिन कादर खान का कहना था, 'मैं कैसे उनको सर जी कह सकता हूं। वो मेरे लिए एक दोस्त और छोटे भाई के जैसे हैं।' बस उसके बाद से कादर खान को ना कोई फिल्म मिली ना ही किसी फिल्म का डायलॉग लिखने को मिला। हालांकि कादर खान अमिताभ के साथ भी फिल्मों में नजर आ चुके थे।
कादर खान आखिरी दिनों में सुप्रान्यूक्लियर पाल्सी नाम की एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे थे। साल 2018 को उन्हें कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो अपने बेटे-बहू के पास इलाज कराने के लिए गए थे। वह 28 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती हुए लेकिन 31 दिसंबर 2019 को उनका निधन हो गया। भले ही आज वो इस दुनिया में नहीं है लेकिन फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं और रहेंगे।

