सुगंधा के हाथों में लगी पिया के नाम की मेहंदी, जानें कब और कहां हो रही शादी

punjabkesari.in Sunday, Apr 25, 2021 - 12:40 PM (IST)

'द कपिल शर्मा शो' में काॅमेडी का तड़का लगाने वाली काॅमेडियन व सिंगर सुगंधा मिश्रा 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सुगंधा काॅमेडियन संकेत भोसले संग सात फेरे लेंगी। कपल की शादी की रस्में भी शुरू हो गई है। बीते दिन सुगंधा की मेहंदी की रस्म की गई। जिसका एक वीडियो संकेत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि काॅमेडियन होने वाले पति को मेहंदी दिखा रही है। पोस्ट शेयर कर संकेत ने कैप्शन में लिखा, 'मेहंदी लगा कर रखना सुगंधा मिश्रा।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐃𝐫.𝐒𝐚𝐧𝐤𝐞𝐭 𝐁𝐡𝐨𝐬𝐚𝐥𝐞 (@drrrsanket)

 

वहीं सुगंधा ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी लुक भी शेयर किया है। इस मौके पर वह ग्रीन एंड गोल्डन लहंगा पहने नजर आईं। 

PunjabKesari

पंजाब में हो रही शादी

कपल की शादी पंजाब में हो रही है। सुगंधा ने हाल ही में वेडिंग कार्ड भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि संकेत और उनकी शादी 26 अप्रैल को जालंधर, पंजाब में हो रही है। साथ ही उन्होंने लिखा कि कोरोना महामारी के कारण शादी में कुछ लोग ही शामिल होंगे लेकिन माहौल ठीक होने के बाद पार्टी की जाएगी।

PunjabKesari

ऑनलाइन की शादी की शाॅपिंग 

बता ने सुगंधा ने अपनी शादी की ज्यादातर शाॅपिंग ऑनलाइन की है। जी हां, खुद काॅमेडियन ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा, 'मैंने दिसंबर से ही अपनी शादी के आउटफिट की तैयारी शुरू कर दी थी।' उनका कहना है कि वह हमेशा से अपनी शादी में 10 किलो का लहंगा पहनना चाहती थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

 

बता दें कुछ दिनों पहले सुगंधा और संकेत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की जानकारी दी थी। सुगंधा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संकेत संग एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। कैप्शन के साथ काॅमेडियन ने रिंग वाली इमोजी भी बनाई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static