शादी में पहनना चाहती हैं Stylish ब्लाउज तो इन Bollywood Actress से लें इंस्पीरेशन

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 03:53 PM (IST)

 बॉलीवुड दीवाज अपने यूनिक और लेटेस्ट फैशन के जरिए फैंस के दिलों पर राज करती हैं। लड़कियां कोई भी शादी या पार्टी फंक्शन्स के लिए एक्ट्रेस के फैशन सैंस को ही फॉलो करती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी बेस्टी की शादी के ड्रेसेज को लेकर कंफ्यूज हो रही हैं तो इस तरह के ब्लाउज डिजाइन्स ट्राई कर सकते हैं। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के यूनिक और स्टाइलिश फैशन सेंस के जरिए फैंस से इंस्पीरेशन ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में... 

शहनाज गिल 

बिग बॉस के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने क्यूट अदाओं के अलावा फैशन सेंस के साथ भी फैंस को इंप्रेस कर ही लेती हैं। अगर आपको फुल स्लीव्स ब्लाउज पसंद है तो आप एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पीरेशन ले सकते हैं। साथ में लाइट मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकते हैं। 

PunjabKesari

जान्हवी कपूर 

दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर भी फैशन के मामले में एक्ट्रेस को मात देती हैं। अगर आप हैवी वर्क लहंगा पहनने की सोच रही हैं तो जान्हवी के इस लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। गोल्डन हैवी वर्क लहंगे के साथ आप सिर्फ इयररिंग्स के साथ शादी में स्टाइलिश लुक कैरी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

अनन्या पांडे 

अगर आप शादी में साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो अनन्या पांडे के इस लुक से इंस्पीरेशन ले सकते हैं। अनन्या पांडे की तरह आप शादी में स्टाइलिश टॉप कैरी करके अपने लुक में चार-चांद लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

भूमि पडनेकर 

आप शादी में अगर कुछ स्टाइलिश वियर करने का सोच रही हैं तो भूमि की तरह इस लुक को ट्राई कर सकते हैं। सिंपल और ट्रेंडी लुक के साथ आप शादी में एकदम यूनिक दिख सकती हैं। गले में नेकलेस और न्यूड मेकअप लुक के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकते हैं। 

PunjabKesari

आथिया शेट्टी 

आप आथिया शेट्टी की तरह ऑल व्हाइट लुक भी ट्राई कर सकते हैं। सिंपल और ट्रेंडी ऑल व्हाइट लुक के साथ आप शादी में एकदम गॉर्जियस दिख सकती हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static