थकान और एसिडिटी का काल है माचा चाय

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2020 - 03:14 PM (IST)

आजकल हर कोई काम की वजह से स्ट्रेस में रहता है। कुछ लोग पानी पीकर या फिर अपना मनपसंद खाना खाकर अपनी थकान दूर करते हैं, तो कुछ लोग स्ट्रेस-फ्री होने के लिए चाय की चुसकी लेना पसंद करते हैं। अक्सर लोग दूध वाली चाय या फिर लेमन-टी पीना पसंद करते हैं, मगर आज हम आपको बताएंगे माचा चाय के बारे में... जी हां आइए जानते हैं क्या है यह माचा चाय?

Image result for matcha ttea in cup,nari

क्या है माचा चाय?

माचा चाय जापान में पाई जाती है, इसकी खेती वहीं पर होती है। मगर आज यह चाय दुनिया के हर कोने में मौजूद है। इस चाय को तैयार करने का तरीका अलग और काफी लंबा है। यह चाय पत्ती अन्य सभी चायों से अलग होती है। इसकी खेती छाया वाली जगह पर की जाती है। यह एक प्रकार की ऑरगेनिक चाय है।

माचा चाय बनाने की विधी

जैसा कि हमने आपको बताया है यह कोई चाय पत्ती नहीं है, यह एक तरह का पाउडर है, इसे चाय में डालकर पिया जाता है। इस चाय को बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में 2 टी-बैग्स डालें, उसमें 1 टीस्पून माचा चाय पाऊडर, 1 टीस्पून दालचीनी पाऊडर और 2 रेशे केसर के डालें। सभी चीजों को मिक्स करके शहद डालने के बाद चाय का मजा लें।

Image result for matcha ttea in cup,nari

माचा चाय के फायदे

-माचा चाय आपको मानसिक परेशानियों से दूर रखती है।

-कैंसर और मोटापे जैसी समस्या आपके आसपास नहीं आने देती।

-इस चाय को पीने से एसिडिटी कि समस्या नहीं होती।

-आप इस चाय का सेवन दिन में 2 बार भी कर सकते हैं।

-गर्मियों में इससे कोल्ड-टी भी तैयार की जा सकती है।

Image result for feeling stress free,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static