ईशा अंबानी के लुक में मुगल काल की सदियों पुरानी कला, मॉडर्न ट्विस्ट के साथ छाया स्टाइल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 01:13 PM (IST)

नारी डेस्क: ईशा अंबानी हमेशा अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में ऑस्कर 2026 की आफ्टर पार्टी में उनका स्कर्ट-जैकेट लुक सोशल मीडिया और फैशन जगत में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस लुक में उन्होंने भारतीय कारीगरी और मॉडर्न फैशन का शानदार फ्यूजन पेश किया, जिसे उन्होंने बड़े ही ग्रेसफुल अंदाज में कैरी किया।

ऑस्कर रेड कार्पेट और आफ्टर पार्टी का स्टाइल

ऑस्कर 2026 की रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी ने फ्लोरल गाउन पहना था, जिसे उन्होंने वाइट, पिंक और ब्लू डायमंड जूलरी के साथ स्टाइल किया। वहीं, आफ्टर पार्टी के लिए उनका स्कर्ट-जैकेट लुक खास चर्चा में रहा। इसमें उन्होंने मुगल काल की सदियों पुरानी कारीगरी से बना स्कर्ट और जैकेट पहना, जिसे विदेशी डिजाइनर ने मॉडर्न सिग्नेचर ट्विस्ट के साथ पेश किया। इस लुक की वजह से वह पार्टी के बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स में शामिल हो गईं। दोनों इवेंट्स में उन्होंने पति आनंद पीरामल के साथ शिरकत की।

PunjabKesari

ट्रेडिशन और मॉडर्न फैशन का परफेक्ट फ्यूजन

ऑस्कर रेड कार्पेट के लिए ईशा ने Valentino का विंटेज फ्लोरल गाउन चुना, तो आफ्टर पार्टी के लिए उन्होंने Dilara Findikoglu और स्वदेशी क्रिएशन का कॉम्बिनेशन चुना। इस लुक में ट्रेडिशनल इंडियन हैंडलूम और मॉडर्न कॉउचर का बेहतरीन फ्यूजन दिखा। यह लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि इंडियन हैंडलूम की विरासत को ग्लोबल स्टेज पर मॉडर्न अंदाज में पेश करने का उदाहरण बन गया।

इंडो-वेस्टर्न पावर सिल्हूट

ईशा के स्कर्ट-जैकेट लुक में गोल्ड स्कर्ट सूट के साथ कॉर्सेट स्टाइल शॉर्ट स्लीव जैकेट थी। यह लुक क्लासिक साड़ी या गाउन से हटकर मॉडर्न, स्ट्रॉन्ग और स्टेटमेंट सिल्हूट देता है। जैकेट और फिटेड स्कर्ट के ऊपर ब्लैक ऑर्गेंजा की लेयरिंग थी, जिससे आउटफिट में ड्रामा और डाइमेंशन ऐड हुआ। रफल्ड स्कर्ट के साइड में ट्रेलिंग टेल ने इसे और भी स्टाइलिश बनाया।

PunjabKesari

बनारसी ब्रोकेड से मिला रॉयल टच

ईशा के स्कर्ट में वाराणसी के हैंडलूम बनारसी ब्रोकेड का इस्तेमाल किया गया। यह भारतीय मलबरी सिल्क और हल्की गोल्ड जरी से पारंपरिक पिट लूम पर बुना गया। ब्रोकेड में जियोमेट्रिक मोटिफ्स थे, जो बनारस की पुरानी खिड़कियों से इंस्पायर्ड हैं। इसके अलावा एंगुलकर मोटिफ्स के जरिए इस सदियों पुरानी टेक्सटाइल परंपरा को मॉडर्न अंदाज में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें: 9.24 लाख करोड़ की डायमंड जूलरी और स्टनिंग गाउन में ईशा अंबानी पहुंचीं ऑस्कर 2026

दो दामा तकनीक (Do Dama Technique)

यह पारंपरिक बनारसी ब्रोकेड में इस्तेमाल होने वाली तकनीक है। इसमें कपड़े में डबल लेयर बुनाई की जाती है और धागों को इस तरह बुना जाता है कि डिज़ाइन फैब्रिक में ही उभर कर आता है। इससे फैब्रिक में डेप्थ और 3डी इफेक्ट बनता है और सोने-चांदी की जरी के साथ शानदार शाइन आता है।

मुगल काल से जुड़ी बनारसी ब्रोकेड की विरासत

बनारसी ब्रोकेड की जड़ें मुगल काल तक जाती हैं। उस समय फारसी कारीगरों ने इस कला को विकसित किया और मुगल शासकों ने इसका संरक्षण किया। बनारसी ब्रोकेड में फूल, पत्तियां, बेल-बूटियां और मुगलकालीन मोटिफ्स देखे जा सकते हैं। पूरी तरह से हैंडले बने इस फैब्रिक में भारतीय और मुगल कला का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलता है।

PunjabKesari

ईशा ने लुक को कैसे फाइनल टच दिया

ईशा ने अपने लुक में जूलरी को मिनिमल और क्लासी रखा। उन्होंने Lorraine Schwartz के डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स पहने, जिससे लुक परफेक्टली मैच हुआ। हाइनेक स्टाइल कॉर्सेट को ऑर्गेंजा के रफल डिटेल्स के साथ हाइलाइट किया गया। ब्लैक बीड्स ने शाइन ऐड किया और ब्राउन ग्लॉसी लिप्स, ओपन हेयर और ब्लैक हील्स के साथ लुक पूरा किया गया।

ईशा अंबानी ने ऑस्कर 2026 की आफ्टर पार्टी में इंडियन हैंडलूम और मॉडर्न फैशन का परफेक्ट फ्यूजन पेश करके ग्लोबल स्टेज पर भारतीय कला को नई ऊंचाई दी। उनके स्कर्ट-जैकेट लुक ने फैशन प्रेमियों और स्टाइलिस्ट्स के बीच खूब तारीफ बटोरी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static