Holi पर एक बार फिर टूटी Srijana Subedi, पोस्ट शेयर कर कहा - ऐसा लगता है जैसे 11 साल..."

punjabkesari.in Sunday, Mar 16, 2025 - 03:58 PM (IST)

नारी डेस्क: नेपाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी की दिसंबर 2024 में ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई थी। बिबेक का निधन उनके परिवार और फैंस के लिए एक गहरा सदमा था। श्रीजना बिबेक के जाने के बाद बिलकुल अकेली पड़ गई थी और फैंस कब से ये जानना चाहते थे कि अब श्रीजना कैसी है।"अब, बिबेक के निधन के बाद यह पहली होली थी और उनकी पत्नी श्रीजना सुबेदी का दर्द सोशल मीडिया पर छलक पड़ा। श्रीजना का एक भावुक पोस्ट इस होली पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बिबेक के साथ अपनी पहली होली का जिक्र किया है।

बिबेक और श्रीजना की जोड़ी

सोशल मीडिया पर बिबेक और श्रीजना की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता था। दोनों के वीडियो अक्सर वायरल होते थे और उनके फैंस उन्हें एक आदर्श जोड़ी मानते थे। बिबेक के निधन के बाद श्रीजना ने इस पहली होली पर अपने पुराने दिनों को याद किया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जो लोगों को इमोशनल कर गया।

होली के रंग में बिबेक की याद

श्रीजना ने अपनी और बिबेक की पुरानी होली की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "क्या यह कल की ही बात नहीं है? ऐसा लगता है जैसे 11 साल बीत गए हैं, मेरे प्यार। क्या तुम्हें याद है जब तुम होली पर मेरे सामने खड़े हुए थे और पूछा था, 'सृजना, क्या मैं थोड़ा रंग लगा सकता हूं?'"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bivek Srijana (@bivekkcrzanaa_007)

यह शब्द श्रीजना के दिल की गहराई से निकले थे, क्योंकि वह उस समय को आज भी बेहद करीब से महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि उस दिन, बिबेक ने उन्हें मुस्कुराते हुए लाल रंग से रंगा और उस रंग ने सिर्फ उनके चेहरे को नहीं, बल्कि उनके जीवन को भी रंगीन बना दिया।

होली का एक यादगार पल

श्रीजना ने आगे लिखा, “तुमने मुझे लाल रंग से रंगने दिया, मुस्कुराते हुए जब तुमने एक मुट्ठी लाल रंग लिया और मेरे गालों पर रंग दिया। उस रंग ने न सिर्फ मेरे चेहरे को रंग दिया, बल्कि मेरी आत्मा और मेरे जीवन को भी रंग दिया। होली के दिन, जब मेरे दोस्त इकट्ठे हुए, मैंने मज़ाक में कहा, 'असली ज़िंदगी एक फिल्म की तरह है!' आज, जब बिबेक ने मेरे जीवन में रंग भरे, तो मुझे लगा जैसे पूरी दुनिया रुक गई, हवा चलने लगी, और बिबेक मेरी आंखों के ठीक सामने था। मुझे लगा जैसे बिबेक मेरा हीरो था!"

ये भी पढ़े: कई अफेयर के बाद भी क्यों Single है Salman Khan? पिता सलीम खान ने बताई असल वजह

PunjabKesari

श्रीजना का आखिरी संदेश

श्रीजना ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, "सबने मुझे चिढ़ाते हुए कहा, 'ला है लव पर्यो', यह अभी भी कितना ताज़ा है! मेरा प्यार तुम्हारी इंद्रधनुषी मुस्कान इन सभी रंगों से ज़्यादा रंगीन है! तुम हमेशा मेरे जीवन को रंग से भर दो और मुस्कुराते रहो!" यह शब्द दर्शाते हैं कि श्रीजना ने बिबेक के साथ अपने समय को कितना प्यार और गर्व से याद किया। कैंसर के इलाज के दौरान श्रीजना ने हमेशा अपने पति का साथ दिया और आखिरी वक्त तक उनका हौसला बढ़ाती रहीं।

PunjabKesari

श्रीजना सुबेदी- बिबेक पंगेनी की लवस्टोरी | Srijana Subedi Vivek Pangeni Love Story

श्रीजना सुबेदी-बिबेक पंगेनी का साथ करीब 10 साल का रहा। 6 साल के रिलेशन के बाद, दोनों ने शादी की थी और शादी को 4 साल हुए थे। बिबेक आगे पी.एच.डी. करना चाहते थे इसलिए वह दोनों यूएस गए थे लेकिन एक दिन अचानक हुए सिरदर्द ने बिबेक की जिंदगी बदल दी क्योंकि वह सिरदर्द ब्रेन कैंसर का दर्द था। वह स्टेज 4 कैंसर की चपेट में थे। बिबेक की दो मेजर सर्जरी हुई थी । इसके बाद भी बिबेक की हालत में ज्यादा सुधार नहीं आया कीमोथेरेपी बाकी इलाज के चलते वह काफी तकलीफ में थे। डॉक्टरों ने श्रीजना को बता दिया था कि उनके पास बहुत कम समय है। विवेक के पास सिर्फ 6 महीने हैं। दोनों की लाइफ उस समय रुक सी गई और दोनों बहुत रोए लेकिन श्रीजना ने विवेक के केयर में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पति की कीमोथेरेपी के समय सृजना ने अपने भी बाल काट लिए ताकि उन्हें सामान्य महसूस करा सके।

PunjabKesari

सृजना को जब पता चला कि उनके पति के पास सिर्फ 6 महीने हैं तो उन्होंने आखिरी दम तक पति का ख्याल रखा और पूरी कोशिश की कि वे बच जाएं लेकिन धीरे-धीरे विवेक की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। विवेक की याद्दाश्त कमजोर होने लगी और वह काफी दर्द में थे। 19 दिसंबर विवेक कैंसर से जंग हार गए। अमेरिका के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। भले ही विवेक इस दुनिया में ना हो लेकिन श्रीजना के मन में वो हमेशा जिंदा रहेंगे। सच्चा प्यार क्या होता है  श्रीजना और विवेक ने इसकी मिसाल दुनिया को दी। बिबेक की यादें हमेशा श्रीजना को हिम्मत देती रहेंगी।

बिबेक पंगेनी की यादें

बिबेक पंगेनी के निधन के बाद, श्रीजना ने कई बार यह जताया कि बिबेक के बिना उनका जीवन अधूरा है। हालांकि, वह बिबेक की यादों में हमेशा जीने का प्रयास कर रही हैं। उनकी यह होली पोस्ट भी बिबेक के साथ बिताए गए उन खास पलों को संजोने का एक तरीका था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static