दुबई में फंसे लोगों ने मांगी सोनू सूद से मदद, बोले- यहां रहना मुशिकल

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2020 - 12:51 PM (IST)

इन दिनों सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहें हैं। वे उनके लिए मसीहा बन कर आगे आए हैं और सोनू सूद के इस कदम की लोग खूब सहारना भी कर रहे हैं। पहले जहां भारत के अलग अलग जगहों पर फंसे लोग सोनू सूद से मदद मांग रहे थे वहीं अब दुबई में फंसे लोग भी सोनू से मदद की गुहार लगाने लगे हैं। 

PunjabKesari

दुबई में फंसे लोगों ने ट्वीट कर मांगी मदद

एक यूजर ने सोनू सूद से मदद की मांग करते हुए लिखा, 'सर, गुजरात और महाराष्ट्र के बहुत से लोग दुबई और यूएई में फंस गए हैं। बहुत से लोगों की नौकरी चली गई है और यहां रहना अब उनके लिए मुश्किल हो रहा है। क्या आप उन्हें दबुई से अहमदाबाद या मुंबई भेजने के लिए फ्लाइट की व्यवस्था कर सकते हैं। हम आपके समर्थन के आभारी होंगे। 

वहीं एक छात्रा ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं दुबई में फंसी एक छात्रा हूं। मैं मुंबई से हूं। मेरा कोर्स खत्म हो चुका है और मैं वापस आना चाहती हू्ं। मुझे किसी भी तरह की मदद नहीं मिली है, साथ ही वापसी के लिए भी कोई कॉल नहीं आई है। मैं आपकी आभारी रहुंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static