मकान मालिक ने घर से निकाला तो मसीहा बने सोनू, बोले- कल इनके सिर पर छत होगी

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 06:10 PM (IST)

कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते एक्टर सोनू सूद मजदूरों की मदद के लिए आग आए और पैदल अपने घर को जा रहे मजदूरों को सोनू सूद ने सहारा दिया। एक्टर सोनू सूद ने वो कर दिखाया जहां तक किसी की सोच भी नहीं गई। हजारों मजदूरों को घर पहुचांने के बाद अभी भी सोनू सूद की मदद जारी है।

PunjabKesari

यूजर ने मांगी मदद

वहीं हाल ही में ट्वीटर अकाउंट पर किसी ने सोनू सूद से मदद मांगते हुए एक फोटो शेयर की और लिखा , ' @SonuSood  सर यह महिला के पति की मौत हो गई बीहर के पटना में रह रही थी मकान मालिक ने निकाल दिया है एक महीने से सड़कों के किनारे पड़ी 2 छोटे बच्चे भूख से बिलख रहे है मदद करे आप। सरकार से इन्हें उम्मीद नही कोइ।।9113110823 @vishallamba20 @NeetiGoel2

सोनू ने दिलाया मदद का विश्वास

इस यूजर ने सोनू सूद को टैग कर मदद मांगी थी वहीं सोनू सूद ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ' कल इस परिवार के सिर पर छत होगी। इन छोटे बच्चों के लिए एक घर ज़रूर होगा। सोनू सूद के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं वहीं ये कोई पहली दफा नहीं है जब सोनू मदद के लिए आगे आए हो। वो इस कठिन समय में लगातार मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Related News

static