सोनू सूद की दरिया-दिली, सब्जी बेचने वाली इंजीनियर लड़की को दिलाई नौकरी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2020 - 05:33 PM (IST)

कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरोें को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन के लिए मसीहा बनकर आगे आए सोनू सूद। सोनू सूद ने इन प्रवासीयों की तब तक मदद की जब तक एक एक प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं पहुंच गया। सोनू सूद की यह मदद आज भी जारी है और अगर कोई भी उनसे मदद की गुहार लगाता है तो वह जरूर मदद के लिए आगे आते हैं। वहीं अब सोनू सूद फिर से मदद के लिए आगे आए हैं। 

PunjabKesari

 पहले की तरह अब भी लोग जब सोनू सूद से मदद मांगते हैं तो सोनू सूद मदद के लिए जरूर आगे आते हैं। हाल ही में एक यूजर ने ट्वीटर के माध्यम से सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। दरअसल उस यूजर ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मदद करने की गुहार लगाई थी। जरूरतमंदों के मसीहा बने सोदू सूद इस बार भी मदद के लिए आगे आए और उन्होेंने तुंरत इस पर काम भी किया।

यूजर ने शेयर की वीडियो

जिस यूजर ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई उसने उस सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की का एक वीडियो भी साझा किया है। जो लॉकडाउन के चलते कंपनी से काम से निकाल दी गई थी। दरअसल कोविड-19 के संकट में उस कंपनी ने लड़की को काम से निकाल दिया था लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी उस लड़की ने हार नहीं मानी और अपना पेट पालने के लिए और अपने परिवार के पालन पोषण के लिए सबजी बेचना शुरू किया ताकि वो अपना गुजारा कर सके। 

यूजर ने लगाई मदद की गुहार

 यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सोनू सूद को टैग किया और उनसे मदद की गुहार लगाई। सोनू सूद को टैग करते हुए यूजर ने लिखा , '  सर प्लीज देखिए कि शारदा की क्या हरसंभव मदद की जा सकती है। उम्मीद है आप जवाब देंगे।

मदद के लिए आगे आए सोनू

हर बार जरूरतमंदों की मदद करने वाले सोनू इस बार भी मदद के लिए आगे आए और उन्होंने शारदा की नौकरी लगवा दी। उन्होंने यूजर को ट्वीटर पर रिप्लाई करते हुए लिखा, मेरी ऑफिशियल टीम शारदा से मिल चुकी है। इंटरव्यू हो गया है। जॉब लेटर भी भेज दिया गया है। जय हिंद।

लान्च किया था प्रवासी रोजगार एप्प

वहीं आपको बता दें कि इससे पहले सोनू सूद ने कोरोना काल में बेरोजगार हुए प्रवासी मजदूरों के लिए एक एप्प लॉन्च किया था जिसके माध्यम से वह उन प्रवासी मजदूरों की मदद करेंगे और उन्हें रोजगार दिलवाएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static