डॉगी के साथ एंट्री, शानदार साड़ी... ब्राइडल लुक में ट्विस्ट देकर भीड़ से अलग  दिखी  sonnalli

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 05:41 PM (IST)

आज भी दुल्हन की बात होते ही चेहरे के सामने लाल रंग का लहंगा या साड़ी पहने और भारी भरकम गहनों में सजी हुई लड़की का चेहरा सामने आ जाता है। लेकिन अब दुल्हनों का टेस्ट बदल रहा है। वह सिर्फ लाल रंग पर भराेसा ना करते हुए बाकी रंगों को भी अजमा रही हैं। 'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने भी कुछ ऐसा ही किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


खूबसूरत अभिनेत्री आज शादी के पवित्र बंधन में बंध गई है। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के संग सात फेरे ले लिए हैं।  एक्ट्रेस के इस खास दिन को और खास बनाने का काम किया उनकी एंट्री ने। उन्होंने वेडिंग वेन्यू में अपने पालतू डॉगी के साथ एंट्री कर नया Trend सेट कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


खास बात यह थी कि उन्होंने अपने  पालतू डॉगी को उसी कलर का आउटफिट पहनाया जिस कलर की उनकी साड़ी थी। अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए सोनाली सहगल ने बेबी पिंक कलर की साड़ी चूज की, जिसने उनकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम किया।

PunjabKesari
स्टोन्स से सजी इस साड़ी के साथ सोनाली  सेम कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत हीरो से जड़े हार को पहनकर अपने लुक को रॉयल बनाने का काम किया। इसके साथ मांग टीका, कलीरे और झुमके कैरी किए गए। 

PunjabKesari
sonnalli के ब्राइडल लुक में चूड़े ने सभी का ध्यान खींचने का काम किया। उन्होंने साड़ी के साथ पिंक चूड़ा मैच किया था और सिल्वर कलीरे पहने थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस लुक में एक्ट्रेस किसी  अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static