शादी के बंधन में बंधी ''सिंघम रिटर्न्स'' फेम यह एक्ट्रेस, बर्थडे पर फैंस को दी Good News

punjabkesari.in Wednesday, May 19, 2021 - 06:57 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस न फैंस के साथ अपनी शादी की खुशखबरी शेयर की है। एक्ट्रेस फैंस को बताया कि उन्होंने मंगेतर कुणाल बेनोडेकर के साथ शादी रचा ली है। जिसके बाद से फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। 

सोनाली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने दुबई में बेहद सिंपल तरीके से शादी रचाई है। सोनाली धूमधाम से शादी करना चाहती थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण कपल ने जल्द ही शादी करने का फैसला लिया और 7 मई को शादी के बंधन में बंध गए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonalee Kulkarni (@sonalee18588)

 

शादी की तस्वीरें शेयर कर सोनाली बताती हैं, 'हम जून में ब्रिटेन में शादी करने वाली थे लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण हमने शादी को स्थगित कर दिया। मैं शूटिंग पूरी करने के बाद शादी की तैयारी देखने के लिए दुबई आई थी तभी कोरोना की दूसरी लहर भारत में आ गई। मैं दुबई में लाॅकडाउन में फंस गई। अप्रैल में ब्रिटेन ने कोविड की वजह से भारत से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया था।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonalee Kulkarni (@sonalee18588)

 

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'ट्रेवल पर लगी पाबंदियों और परिवारों के जोखिम को देखते हुए हम दोनों ने अपनी शादी के सेलिब्रेशन को रद्द करने का फैसला किया। हमने सोचा अब हम एक देश में है तो हम मई में शादी कर लेते हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static