सोनाक्षी सिन्हा ने की सगाई, सोशल मीडिया पर फ्लॉट की इंगेजमेंट रिंग लेकिन नहीं दिखाया मंगेतर का चेहरा!

punjabkesari.in Tuesday, May 10, 2022 - 01:27 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस व शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल, सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की जिसमें वो अपनी रिंग फ्लॉट करती नजर आई। जिस तरह से सोनाक्षी ने अपनी डायमंड रिंग फ्लॉट की उससे तो लगता है कि उन्होंने सगाई कर ली है।

 सोशल मीडिया पर फ्लॉट की इंगेजमेंट रिंग

शेयर की तस्वीर में वो एक मिस्ट्री बॉय के साथ नजर आ रही हैं। मिस्ट्री बॉय के कंधे पर हाथ रखे और डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर की और वो इस दौरान काफी खुश भी नजर आई हालांकि, उन्होंने अपने मंगेतर का चेहरा नहीं दिखाया है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''मेरे लिए ये बड़ा दिन है। मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच होने जा रहा है। मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं।'' सोनाक्षी की इन तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

जहीर इकबाल के साथ है डेटिंग की खबरें

भले ही अपनी इस पोस्ट में सोनाक्षी ने मिस्ट्री ब्वॉय का चेहरा नहीं दिखाया लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह शख्स कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'नोटबुक' फेम जहीर इकबाल हैं। पिछले काफी वक्त से इन दोनों के अफेयर की खबरें चल रही है हालांकि दोनों ने ही अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। खैर! अब एक्ट्रेस के मंगेतर जहीर हैं या कोई और? ये तो तभी पता चलेगा जब एक्ट्रेस खुद इसे ऑफिशियल करेगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

बता दें कि हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपनी डेटिंग अफवाहों पर बात करते हुए जहीर ने खुलासा किया कि उन्हें अब अफवाहों की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा था, "इन अफवाहों को अब इतना समय हो गया है कि मुझे अब इनकी परवाह भी नहीं है। मैं ठीक हूं अगर आप सोचते हैं, तो आप सोचेंगे और सोचते रहें। यह आपके लिए अच्छा है। अगर यह आपको खुश करता है कि मैं सोनाक्षी के साथ हूं तो यह आपके लिए अच्छा है। लेकिन अगर यह आपको परेशान करता है, तो मुझे खेद है। इसके बारे में सोचना बंद कर दे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static