आसमान छूना चाहती थी अमेठी की बेटी, स्मृति ईरानी  ने ISRO भेजकर पूरा किया ख्‍वाब

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 04:36 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी की बेटी से किया अपना वादा पूरा किया और उनके प्रयास से छात्रा नीतू मौर्या भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए रवाना हो गईं। नीतू मौर्या ने इसरो रवाना होने से पहले अपने घर पर पूजा की और उसके बाद गाजे-बाजे के साथ नीतू को इसरो के लिए रवाना किया गया।

PunjabKesari
दरअसल 10 मई को जिले के एक स्कूल की छात्रा की इसरो  जाने की इच्छा पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तुरंत कहा था कि वह खुद उसे अगले महीने इसरो लेकर जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी समेत गांव के लोगों ने नीतू मौर्या को तिलक लगाकर और माला पहनाकर इसरो के लिए रवाना किया।

PunjabKesari

 त्रिपाठी ने बताया कि  उन्होंने बताया कि स्मृति ईरानी के निर्देश पर वह नीतू मौर्या को लखनऊ हवाई अड्डे पर छोड़ने जा रहे हैं। 11 जून को छात्रा के इसरो भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी उनके साथ मौजूद रहेंगी। याद हो कि 10 मई को एक निजी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन करने पहुंचीं स्मृति ईरानी ने जब छात्रा नीतू मौर्या को टैबलेट देते हुए पूछा था, ‘‘तुम आगे क्या करना चाहती हो?’’ तो नीतू ने कहा था, ‘‘मैं इसरो जाना चाहती हूं और वैज्ञानिक बनना चाहती हूं।’’

PunjabKesari

इस पर, केंद्रीय मंत्री ने कहा था, ‘‘यह छात्रा इसरो जाना चाहती है, वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। इस छात्रा को मैं अगले महीने स्वयं इसरो लेकर जाऊंगी। उन्होंने कहा था कि अमेठी के लिए यह गर्व की बात है कि यहां की एक छात्रा इसरो जाना चाहती है और वैज्ञानिक बनना चाहती है। एक दिन नीतू जरूर अमेठी का नाम रोशन करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static