यह नुस्खा अपना लिया तो जल्दी नहीं आएगा बुढ़ापा

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2020 - 02:23 PM (IST)

सरसों के तेल से लोग घरों में खाना बनाना पसंद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल गुण शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके साथ यह चेहरे व बालों को हेल्दी व सुंदर बनाने में भी काफी लाभदायक होता है। जी हां इससे तैयार फेसपैक लगाने से स्किन से जुड़ी बहुत- सी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो चलिए जानते हैं सरसों के तेल से फेसपैक बनाने की विधि व इससे मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में...

सामग्री

सरसों का तेल- 2 बड़े चम्मच 
बेसन- 1 बड़ा चम्मच 
दही- 1 बड़ा चम्मच 
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच 

nari,PunjabKesari

विधि

- एक कटोरी में सभी चीजों को डालकर कर मिक्स करें। 
- तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 
- 15- 20 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें। 
- बाद में ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। 
- स्किन में ड्राईनेस महसूस होने पर क्रीम लगाएं। 

बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इस फेसपैक को हफ्ते में 1-2 बार लगाएं। 

 

सरसों तेल के फायदे

- चेहरे पर पड़े दाग- धब्बे दूर होते हैं। 
- सनटैन की परेशानी दूर हो स्किन नेचुरली ग्लो करती है।  
- झाइयां व झुर्रियां दूर हो स्किन कई गुणा जवां नजर आती है।
- पिंपल्स दूर हो चेहरा एकदम साफ और मुलायम होता है।  
- सोने से पहले सरसों के तेल की कुछ बूंदें होठों पर लगाने से ड्राई लिप्स की समस्या दूर होती है। 
- इसके अलावा नारियल व सरसों के तेल को बराबर की मात्रा में लेकर चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

nari,PunjabKesari

साथ ही इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करने से भी सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static