ऐसे 4 संकेत जो बताते हैं कि प्रेग्नेंसी में आपको आ जाएंगे Stretch Marks

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 12:28 PM (IST)

प्रेगनेंसी हर महिला के लिए वो समय है जब शरीर में कई छोटे-बड़े बदलाव होने लगते हैं। औरतें गर्भावस्था में वजन बढ़ना, निप्पल्स बड़े होना, बेबी बंप दिखना जैसे कई बदलावों को महसूस करती हैं। यही नहीं, डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें से एक है जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान आपको ऐसे संकेत देने लगता है, जिससे आप जान सकती हैं कि डिलीवरी के बाद पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाएंगे और आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में बताएंगे...

आपके जीन (Genes)

जब स्ट्रेच मार्क्स दिखने की बात आती है तो इसमें जेनेटिक्स का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर आपकी मां या परिवार में अन्य महिलाओं को भी स्ट्रेच मार्क्स पड़ चुके हैं तो आपको भी यह विरासत में मिल सकते हैं।

PunjabKesari

आपकी उम्र

शोध के मुताबिक, कम उम्र में कंसीव करने वाली महिलाओं में स्ट्रेस मार्क्स के निशान भी कम दिखाई देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान स्किन अधिक कोमल व मजबूत होती है। साथ ही इस दौरान कोलेजन व इलास्टिन का उत्पादन भी अधिक होता है, जिससे मार्क्स नहीं बनते।

आपका वजन

गर्भावस्था की अवधि के दौरान वजन बढ़ना सामान्य है लेकिन वजन बहुत अधिक होने से त्वचा की लोच को नुकसान हो सकता है। इससे प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स भी हो सकते हैं।

पहली प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स होना

अगर पहले पीरियड्स या प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स के निशान थे तो इससे भी पेट पर निशान पड़ सकते हैं। साथ ही इससे आप अधिक खुजली भी महसूस कर सकती हैं।

PunjabKesari

स्ट्रेच मार्क्स से कैसे बचें?

अगर स्ट्रैच मार्क्स का सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह गहरे गुलाबी रंग के हो जाते हैं जिसे हटाना मुश्किल हो जाता है।

1. स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए प्रेगनेंसी के दौरान ही क्रीम, लोशन और तेल लगाना शुरु कर दें।
2. प्रेगनेंसी में खुजली ना करें क्योंकि इससे स्ट्रेच मार्क्स के निशान जिद्दी हो सकते हैं। साथ ही इससे इंफेक्शन का डर भी रहता है।
3. त्वचा को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखें। स्किन को टोंड रखने के लिए प्रसव पूर्व व्यायाम करें।
4. प्राकृतिक मॉइस्चराइजर, विटामिन ई और शिया बटर भी स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
5. हर रोज नहाने के बाद बेबी ऑयल के साथ ब्रेस्ट की मसाज करें। इसे स्किन में अच्छी तरह से अवशोषित होने दें। ऐसा करने से मार्क्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

PunjabKesari

लगभग 90% महिलाओं को डिलीवरी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स पड़ते ही हैं। हालांकि कुछ माताए इसे सकारात्मक और सम्मानजनक मानती हैं जो उन्हें मातृत्व के अपने अनुभव की याद दिलाती हैं। मगर, कुछ महिलाएं इसे सुदंरता से जोड़ती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static