कैल्शियम की कमी रहेगी तो कमजोर हड्डियों के साथ होगी Blood Clotting, गोलियां नहीं खाएं ये आहार

punjabkesari.in Thursday, Jul 01, 2021 - 11:23 AM (IST)

कैल्शियम हम सबके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह हड्डियों को ही मजबूती प्रदान नहीं करता बल्कि नसों, रक्त, मांसपेशियों और दिल की कमजोरी दूर करने के लिए बहुत आवश्यक है। शरीर में कैल्शियम का 99 प्रतिशत हिस्सा हमारी हड्डियों व दांतों में और 1 प्रतिशत हिस्सा रक्त और मांसपेशियों में पाया जाता है। 

कैल्शियम की कमी के संकेत

-जब शरीर में इसकी कमी होती है तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। 
-मांसपेशियों में ऐंठन,
-याद्दाश्त में कमी
-शरीर में सुन्नपन और हाथों- पैरों में झुनझुनाहट
-पीरियड गड़बड़ी
-दांतों की कमजोरी होने लगती है।
-ब्लड क्लॉटिंग में भी कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। 

PunjabKesari

महिलाओं के लिए जरूरी कैल्शियम

-महिला के लिए भी कैल्शियम बहुत जरूरी है, खासकर 30 के बाद क्योंकि मासिक धर्म, गर्भधारण, स्तनपान और मैनोपॉज के दौरान, उनके शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है इसलिए इसे नियम से लेना जरूरी है।

-बढ़ती उम्र के बच्चों को जहां 500 से 700, अडल्ट्स को 700 से 1,000 और प्रेग्नेंट महिलाओं को 1 हजार से 1200 मिलीग्राम कैल्शियम रोज खाना जरूरी है। वहीं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लगभग 2 हजार मिलीग्राम कैल्शियम की प्रतिदिन जरूरत होती है।

-लेकिन अगर शरीर में विटामिन डी3 की कमी होगी तो आप कितना भी कैल्शियम खा लें लाभ नहीं होगा क्योंकि विटामिन डी3, कैल्शियम को अवशोषित कर हड्डियों तक पहुंचाने का काम करता है इसलिए सुबह की ताजी धूप सेंकना और समय-समय पर विटामिन-डी सप्लीमेंट सलाह से लेते रहना जरूरी है।

PunjabKesari

अब जानिए  कैल्शियम की कमी पूरी करने के तरीके 

1. एक टी टेबल तिल में करीब 88 मि.ग्रा. कैल्शियम होता है। इसे सलाद, सूप के जरिए आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. दूध, ब्रोकोली और टोफू में भी भरपूर कैल्श्यिम होता है।
3. एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच जीरा मिलाएं। पानी को ठंडा करके इसे छान कर  दिन में दो से चार बार पीएं। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने में मदद मिलती हैं
3. इसके अलावा बादाम खाएं। रात को कम से कम 12 बादाम भिगोकर रखें सुबह इसका छिलका उतारकर खाएं। 
4. बीन्स में सिर्फ कैल्शियम ही नहीं होता बल्कि प्रोटीन भी बहुत ज्यादा होता है। बीन्स की सब्जी या सलाद खाएं। इसके अलावा अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 
5. संतरे में भी कैल्शियम पाया जाता है। दिन के 2 संतरे जरूर खाएं। 
6. जो लोग नॉनवेज पसंद करते हैं उन्हें फिश खानी चाहिए। इन्हें टेस्टी बनाने के लिए आप ग्रिल्ड या सैलेड फॉर्म में तैयार कर सकते हैं।

PunjabKesari

आप डाक्टरी सलाह से कैल्शियम की गोलियां भी ले सकते हैं लेकिन आहारों के जरिए अगर आप इसकी कमी पूरी करते हैं तो ज्यादा बेहतर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static