फायदा नहीं नुकसान भी पहुंचाता है नारियल पानी, जानिए कैसे?
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2020 - 02:12 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2020_4image_10_28_269584258coconutwater.jpg)
नारियल पानी कई पोषक तत्त्वों से भरपूर होता है। इसे नेचर्स ड्रिंक, मैजिक ड्रिंक आदि नामों से जाना जाता है। इसके सेवन से शरीर पिंक एंड फाइन रहता है। मगर अधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन करने से यह शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। ऐसे में कई बीमारियों को न्योता देने के बराबर हो सकता है।
कब और कितना पीएं नारियल पानी?
. इसे सुबह खाली पेट पीना चाहिए।
. इसे दिन में 1 से ज्यादा बार नहीं पीना चाहिए।
. मार्किट में डिब्बे में मिलने वाले नारियल पानी की जगह फ्रेश पीना चाहिए।
क्या हो सकते हैं नुकसान?
ब्लड शुगर बढ़ाता है
नारियल पानी में चाहें चीनी कम होती है। मगर इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट अधिक पाया जाता है। ऐसे में शुगर के मरीजों को इसे अपनी डेली रूटीन में नहीं पीना चाहिए। नहीं तो शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है।
डाइयूरेटिक प्रॉपर्टीज होते हैं
इसमें डाइयूरेटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बार-बार यूरीन आने की समस्या होने है।
ब्लड प्रेशर हो सकता है कम
जिन लोगों को बीपी की समस्या होती है। उन्हें नारियल पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि कई लोग ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए दवाई का सेवन करते हैं। ऐसे में इसे पीने से ब्लड प्रेशर कम होने के चांसिस बढ़ते हैं। इसके साथ ही नारियल पानी में सोडियम, पोटेशियम अधिक होता है जिसके कारण बॉडी में एलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस का खतरा रहता है।
एथलीट्स के लिए नुकसानदायक
एथलीट्स या जो लोग ज्यादा वर्कआउट करते हैं। उन्हें प्रैक्टिस के तुरंत बाद नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। असल में लंबे समय तक एक्सरसाइज करने से शरीर डिहाइड्रेट होती है। ऐसे में वर्कआउट करने के बाद उन ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए जिसमें सोडियम की मात्रा अधिक हो। मगर इसमें सोडियम बहुत कम मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में एक्सरसाइज के बाद इसका सेवन न करने में ही भलाई है।