आज रात कर लें मां लक्ष्मी के ये महाउपाय, घर में सालो-साल रहेगी बरकत

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 01:04 PM (IST)

हिंदू धर्म में शुक्रवार का विशेष महत्व है क्योंकि यह दिन धन व संपन्नता की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ काम करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, खासकर रात के समय। वास्तु के अनुसार, शुक्रवार को कुछ काम करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और धन में बरकत रहती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं शुक्रवार को महालक्ष्मी के कुछ महाउपाय...

मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापना

शुक्रवार की रात किसी भी मंदिर में मां लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित करें। साथ ही 7 मुंह वाले घी का दीपक जलाएं। मान्यता है इससे घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही "ऊं हीं हीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः" का जाप जरूर करें।

PunjabKesari

नहीं होगी अन्न-धन की कमी

शुक्रवार की रात 7 नारियल पीले कपड़े में बांधकर रसोई की पूर्व दिशा में रख दें। मान्यता है कि इससे अन्न-धन में कमी नहीं होती।

पति-पत्नी के लिए टोटका

दांपत्य जीवन में अड़चनें आ रही हैं या कलह-कलेश रहता है तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को 16 श्रृंगार चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।

गाय को खिलाएं रोटी

ताजी रोटी में गुड़ मिलाकर हर शुक्रवार गाय, काले कुत्ते या चीटियों को खिलाएं। मान्यता है कि इससे जीवन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

सफेद मिठाइयों का भोग लगाएं

सफेद रंग के मिष्ठान मां लक्ष्‍मी को अतिप्रिय हैं इसलिए हर शुक्रवार को उन्हें सफेद मिठाई जैसे बर्फी, खीर आदि का भोग लगाएं। इससे मां प्रसन्न होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

PunjabKesari

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये इत्र

1. माता लक्ष्मी को मोगरे का इत्र अर्पित करना अच्छा माना जाता है। इससे ना सिर्फ घर में बरकत बनी रहती है बल्कि घर में सुख-समृद्धि का वास भी होता है।
2. मान्यता है कि शुक्रवार की रात मां लक्ष्मी को गुलाब का इत्र अर्पित करना चाहिए। इससे रति और कामसुख की प्राप्ति होती है।
3. मानसिक रूप से परेशान रहते हैं तो महालक्ष्मी को केवड़े का इत्र अर्पित करें। मान्यता है इससे मानसिक शांति मिलती है और सेहत संबंधी समस्याएं भी दूर रहती हैं।
4. भाग्य में वृद्धि के लिए माता को चंदन का इत्र अर्पित करना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि घर से निकलते समय चंदन का इत्र लगाना चाहिए। इससे कार्य और व्यवसाय में उन्नति के अवसर बढ़ते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static