नेवी ब्लू ड्रैस पहन फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंची श्रद्धा, नोज पिन दे रहा था बोल्ड लुक

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 02:36 PM (IST)

इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'Stree' की प्रमोशन में बिजी है। वह अलग-अलग जगहों पर फिल्म के को-स्टार के साथ जाकर फिल्म प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। 

PunjabKesari


हाल ही में श्रद्धा कपूर मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट हुई, जहां उनका खूबसूरत देसी बोहो लुक देखने को मिला। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने फैशन डिजाइनर अनिता डोंगरे की नेवी ब्लू फ्लोरल इम्ब्रॉयडरी मैक्सी ड्रैस पहनी, जिसकी वेस्ट पर उन्होंने लेदर की चोड़ी पट्टी वाली बैल्ट लगा रखी थी जो श्रद्धा की ड्रैस को और भी अट्रैक्टिव बना रही थी। 

 

PunjabKesari
श्रद्धा कपूर ने सिल्वर स्टेटमेंट चौकर पहना और ब्लैक स्ट्रेपी सैंडल से अपने लुक को कंप्लीट किया। इसके अलावा यहां श्रद्धा ने क्लीन मेकअप किया और लो साइड पोनीटेल बनाया हुआ था। वहीं उनकी नाक में पड़ी नोज पिन उन्हें काफी बोल्ड लुक दे रही थी। अगर आप मैक्सी ड्रैस पहनने की शौकीन है तो श्रद्धा कपूर की इस डिजाइनर ड्रैस से कुछ टिप्स ले सकती हैं जो आपको कंफर्टेबल के साथ-साथ देसी बोहो लुक भी देगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Related News

static