सुबह-सुबह गुरु रंधावा के Gym पर फायरिंग, Soical Media पर धमकी भरा Post हुआ वायरल
punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 12:36 PM (IST)
नारी डेस्क: सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर बुधवार देर रात बाद गुरुवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी भी ली गई। कहा गया है- यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था, इसको हमने पहले भी समझाया था की इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है। पंजाबी और बॉलीवुड के बड़े सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर गुरुवार की सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मौजूद '24HS फिटनेस दिल्ली' नाम से उनका जिम है, जिस पर फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस मामले की जिम्मेदारी पिछले कुछ दिनों से इस तरह के वारदात को अंजाम देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली है। इस पूरे मामले का कनेक्शन सलमान खान से जुड़ा बताया जा रहा है।
गुरू रंधावा के जिम पर फायरिंग
11/06/26 की सुबह-सुबह, पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन को दिल्ली के पश्चिम विहार में पुष्कर एन्क्लेव स्थित (24 Hs फिटनेस) जिम में गोलीबारी की घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली। शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई है कि बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जिम के शीशे पर कुछ राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। लोकल और जिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है और उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। आरोपियों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

फायरिंग करने वाले ने खुलेआम कहा
यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते साफ-साफ शब्दों में रंधावा को पहले ही दी गई चेतावनी की बात कही है और लिखा है, 'यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था, इसको हमने पहले भी समझाया था की इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है।'
समझाया था कि सलमान इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है'
सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़े अनिल पंडित का एक पोस्ट इस वक्त चर्चा में है जिसमें इस घटना को लेकर कुछ बातें कही गई हैं। पोस्ट में लिखा गया है, '24 HS FITNESS DELHI, गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है, वो मैंने अनिल पंडित USA और LAWRENCE BISHNOI ग्रुप ने की है। यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था. इसको हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है लेकिन इसको समझ नहीं आई। जितने भी हमारे दुश्मन हैं वो किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी।'

ये भी पढ़ें: डेट पर खर्च किए ₹370, फिर कही ऐसी बात ,Pranit More के शो की Viral Video पर मचा हंगामा
24 HS FITNESS DELHI, गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है, वो मैंने अनिल पंडित USA और LAWRENCE BISHNOI ग्रुप ने की है। यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था. इसको हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है लेकिन इसको समझ नहीं आई। जितने भी हमारे दुश्मन हैं वो किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी।
अनिल पंडित

'दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना वहीं पे ही मारेंगे'
इस पोस्ट के साथ ही एक नोट भी आगे लिखा है, 'और जितने भी ये देशद्रोही हैं जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं, दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना वहीं पे ही मारेंगे।' इसी के साथ इस तरह के काम में शामिल लोगों और ग्रुप के नाम भी लिख रखे हैं। सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा है लॉरेंस बिश्नोई1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान जोधपुर के पास सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। लॉरेंस बिश्नोई समाज से आते हैं और उनकी मांग है कि सलमान खान बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें। वहीं सलमान खान को इस मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है और उनका कहना है कि उन्होंने कोई शिकार नहीं किया है, इसलिए वो माफी नहीं मांगेंगे। यहां बताते चलें कि इस विवाद के कारण लॉरेंस बिश्नोई और उसका गिरोह लगातार सलमान खान और उनके करीबी लोगों को जान से मारने की धमकियां दे रहा ह। इसी वजह से कई बार कपिल शर्मा के रेस्ट्रॉन्ट पर भी फायरिंग की जा चुकी है। अब लॉरेंस गैंग की इन धमकियों के चलते सलमान खान को भारी सुरक्षा Z+ (जेड प्लस) सिक्यॉरिटी दी गई है। उनके घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है।

