शिल्पा ने मनाई बेटी समीशा की पहली नवरात्रि, कन्याओं को खिलाया भोजन

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 05:30 PM (IST)

नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गा आष्टमी पूजन किया गया। इस दिन मां को हल्वा, चना व पूरी का भोग लगाकर कन्या पूजन किया जाता है। इस खास अवसर को बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बड़ी धूमधाम से मनाया। उन्होंने घर पर कन्या पूजन कर उन्हें भोजन भी करवाया। इस मौके का वीडियो उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर किया है। 

PunjabKesari

शेयर की गई वीडियो में देख सकते हैं कि शिल्पा अपनी बेटी समीषा के पैरों पर तिलक लगा रही हैं। जिसके बाद वह घर आई कन्याओं के पैर धोती हैं और उन्हें माता की चुन्नी देती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

On the auspicious occasion of Ashtami today, we were fortunate and blessed with our very own DEVI , 🧿Samisha 🧿her first Navratri, so performed the Kanya Pooja, with her and 8 little girls, welcomed with all precautions taken 🤦🏽‍♀️😇 Our way of paying gratitude to the Supreme Goddess Maha Gauri today and her nine divine forms. This year, however, we masked up and did the Pooja keeping all the safety measures in mind, nevertheless, a beautiful feeling to serve and pamper these little girls❤️ 🌷 Jai Mata Di 🌷 @rajkundra9 @shamitashetty_official . . . . . #HappyNavratri #Ashtami #KanchikaPooja #KanjakPooja #blessed #gratitude #DurgaMaa #JaiMataDi

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on Oct 24, 2020 at 2:08am PDT

 

जिसके बाद एक्ट्रेस कन्याओं को खाना परोसती नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी भी हाथ बंटाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर कर शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'आज अष्टमी के शुभ अवसर पर, हम सौभाग्यशाली हैं अपने हमारी देवी समीशा को उसकी पहली नवरात्रि पर आशीर्वाद दिया। उसके और 8 छोटी लड़कियों के साथ सभी सावधानियां बरतते हुए कन्या पूजन कर उनका स्वागत किया। सर्वोच्च देवी महागौरी का आज और उनके नौ दिव्य रूपों का आभार व्यक्त करने का हमारा तरीका।'

PunjabKesari

वहीं अगर बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएंगी। शब्बीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया भी नजर आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static