स्टारडम मिला, मगर सुकून नहीं… जानिए हेलेन की अनकही दास्तां
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 04:14 PM (IST)
नारी डेस्क: ये सब जानते हैं कि हेलेन बॉलीवुड की सुपरहिट आइटम डांस गर्ल रही है और सलीम खान उनकी खूबसूरती पर इतना फिदा हो गए थे कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी लेकिन हेलेन की जिंदगी कितनी दुखभरी थी और उन्होंने अपने जीवन में कितने लोगों को खोया था इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। चलिए आपको हेलेन की स्टोरी बताते हैं जो बर्मा से भारत आई थी।हिंदी सिनेमा की खूबसूरत-ग्लैमर और पहली आइटम डांस गर्ल रही हेलेन को देखकर पहली नजर में सबको यहीं लगता है कि उनकी लाइफ बड़ी आसान और लग्जरी रही होगी लेकिन सच में ऐसा नहीं था। हेलेन की जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव आए। उनका परिवार जंगल के रास्ते से छिप-छिपाकर बर्मा से भारत पहुंचा था।गरीबी में पली-बढ़ी हेलेन की जिंदगी उस समय बदली जब सलीम खान उनकी जिंदगी में आए।
बर्मा से भारत तक का मुश्किल सफर
हेलेन का जन्म बर्मा का था और उनके पिता एंग्लो-इंडियन थे और मां बर्मा की थीं। हेलेन की मां की दो शादी हुई थी। हेलेन के अलावा उनका एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी। हेलेन के पिता के निधन के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी की जिसके बाद हेलेन अपने सौतेले पिता का ही सरनेम रिचर्डसन अपने नाम के साथ लगाने लगी थी लेकिन बदकिस्मती से हेलेन के दूसरे पिता की भी, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मौत हो गई। उसके बाद उन्हें अपना घर छोड़कर छिपते-छिपाते जंगल के रास्ते से भारत आना पड़ा था और भारत पहुंचने में ही उन्हें महीनों लग गए थे। परिवार के साथ महीनों चलने के बाद हेलेन कोलकत्ता पहुंची, मगर स्मॉल पॉक्स एक बीमारी के चलते उन्होंने अपने भाई को खो दिया।

'मेरा नाम चिनचिन चू' गाना रहा सुपरहिट
गरीबी इतनी थी कि घर का खर्च चलाने के लिए हेलेन ने नर्स का काम करना शुरू किया। कुछ समय ऐसे ही चला। फिर एक दिन उनकी मां की मुलाकात कुक्कू मोरे से हुई जोकि फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थे। उन्होंने ही हेलेन को बॉलीवुड का रास्ता दिखाया। हेलेन को डांस का मौका मिला और उनका गाना 'मेरा नाम चिनचिन चू' गाना सुपरहिट रहा और इसके बाद हेलेन को और कई गाने मिले और हेलेन उस समय हर डायरेक्ट और प्रोड्यूसर की पसंद बन गई थी।
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी के सौतेले बेटों संग बिगड़े रिश्ते! ड्रीम गर्ल ने समाने रखा सच
फिल्मों में एंट्री और स्टारडम
हेलेन का करियर सेट हो गया लेकिन एक गलत आदमी से प्यार कर उनकी जिंदगी नरक जैसी बन गई। उन्होंने 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी की और ये शादी 16 साल चली लेकिन हेलेन के पति ने उनके सारे पैसे अपनी ऐश परस्ती में उड़ा दिए जो घर था वो भी पति ने छीन लिया था। उस समय सलीम खान भी हेलेन के बड़े फैन थे। उन्हें हेलेन से प्यार हो गया।

प्यार में मिला धोखा
सलीम ने परिवार के खिलाफ जाकर हेलेन से शादी की और हेलेन को दूसरी बीवी का दर्जा दिया। सलीम खान ने जब हेलेन से शादी की बात रखी तब सलमा खान डिप्रेशन में चली गई क्योंकि उन्हें कतई मंजूर नहीं था कि घर में उनकी सौतन आए। सलमान खान तो हेलेन को अपना दुश्मन ही समझने लगे थे लेकिन धीरे-धीरे हेलेन ने पूरा खान परिवार के दिलों में अपनी जगह बना ली। दूसरी शादी के बाद हेलेन ने कभी भी सलीम के परिवार को टूटने नहीं दिया और ना ही कभी खुद का बच्चा चाहा। उन्होंने सलमा-सलीम के बच्चों को ही अपना प्यार दिया। हां लेकिन उन्होंने सलीम की खुशी के खातिर सड़क पर रोती हुई नन्हीं सी बच्ची को मां का प्यार दिया और उस बच्ची का नाम अर्पिता खान शर्मा है जो आज खान परिवार की लाडली है।
उन्होंने न सिर्फ अपने करियर में नाम कमाया, बल्कि अपने धैर्य और बड़े दिल से एक टूटते परिवार को जोड़कर रखा।

