शनि देव की कृपा पाने का सुनहरा मौका, शनि अमावस्या पर  चुपके से कर लें ये छोटा सा काम

punjabkesari.in Friday, Aug 22, 2025 - 06:31 PM (IST)

नारी डेस्क: शनि देव को कर्मों के अनुसार फल देने वाला देवता माना जाता है और उन्हें न्याय के देवता और कर्मफलदाता भी कहा जाता है. वे व्यक्ति के अच्छे या बुरे कर्मों के अनुसार उसे दंड या पुरस्कार देते हैं।   हिंदू धर्म में शनि अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से जीवन की कठिनाइयां कम होती हैं और शनि दोष या साढ़े साती के प्रभाव भी शांत हो जाते हैं। चलिए जानते हैं शनि अमावस्या का महत्व और शनि कृपा पाने के उपाय

PunjabKesari
शनि अमावस्या का महत्व

वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद अमावस्या की तिथि 22 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर आरंभ होगी और तिथि का समापन 23 अगस्त, शनिवार के दिन सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर होगा।इस दिन शनि देव की पूजा करने से दुर्भाग्य दूर होता है। जीवन में आई बाधाएं, कर्ज़ और दुःख धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष, ढैय्या या साढ़े साती चल रही हो, उन्हें विशेष लाभ मिलता है। शनि अमावस्या पर किया गया दान और दीपदान अक्षय फलदायी होता है।


 शनि कृपा पाने का आसान उपाय

शनि अमावस्या के दिन शाम के समय किसी पीपल के पेड़ के नीचे या शनि मंदिर में चुपचापसरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक में एक लौंग और एक काला तिल भी डाल दें। ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आ रही परेशानियां कम होती हैं।शनि अमावस्‍या के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रोजाना दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति बनी रहती है

PunjabKesari
इस दिन जरूर करें दान


इस दिन काले तिल, उड़द दाल, सरसों का तेल, काले कपड़े, लोहे की वस्तुएं दान करें। शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः”का 108 बार जप करें।गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। मान्यता है कि यदि शनि अमावस्या पर भक्त पूरे भाव से दीपक जलाता है और दान करता है, तो शनि देव कभी नाराज़ नहीं होते और सदैव कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static