पानी नहीं Delhi के लोग पी रहे जहर! लोगों पर मंडरा रहा एक नहीं कई बीमारियों का खतरा

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 07:40 PM (IST)

नारी डेस्क : साफ पानी पीना और संतुलित, पौष्टिक भोजन हर किसी के लिए बेहद जरूरी हैं। लेकिन अक्सर लोगों की लापरवाही या जागरूकता की कमी के कारण उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने राजधानी दिल्ली में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में सप्लाई किया जा रहा पानी सुरक्षित नहीं है और जांच में बड़ी संख्या में पानी के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसका सीधा असर लाखों लोगों की सेहत पर पड़ रहा है और यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो जलजनित बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है।

पानी की गुणवत्ता की गंभीर स्थिति

ऑडिट में पाया गया कि दिल्ली में लिए गए पानी के सैंपल में लगभग 40% से ज्यादा टेस्ट में फेल पाए गए। इसका मतलब है कि जो पानी घरों और कार्यालयों तक पहुंच रहा है, वह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। कुछ इलाकों में स्थिति और भी चिंताजनक है। दिल्ली में रोजाना पानी की मांग बहुत अधिक है, लेकिन सप्लाई पर्याप्त नहीं हो पा रही। इसके अलावा, जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, उसकी जांच अक्सर पूरी तरह नहीं हो पाती। कई जगहों पर केवल कुछ ही मानक टेस्ट किए जाते हैं, और स्टाफ व आधुनिक उपकरणों की कमी के कारण पानी की सही गुणवत्ता का आकलन नहीं हो पा रहा है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

पानी दूषित होने के कारण

बिना सफाई के सप्लाई: बोरवेल और अन्य स्रोतों से आने वाले पानी को कई बार ट्रीट किए बिना ही सप्लाई कर दिया जाता है। इस पानी में बैक्टीरिया, गंदगी और हानिकारक रसायन मौजूद हो सकते हैं।
पुरानी और खराब पाइपलाइन: दिल्ली में हजारों किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछी हुई है। कई पाइपलाइन पुरानी और खराब हालत में हैं। लीकेज या दरार होने पर गंदा पानी साफ पानी में मिल सकता है।

PunjabKesari

दूषित पानी से होने वाली संभावित बीमारियां

पेट और आंतों की बीमारियां: दूषित पानी से डायरिया, उल्टी, दस्त जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं।
टाइफाइड और जलीय संक्रमण: गंदे पानी में मौजूद बैक्टीरिया टाइफाइड और अन्य संक्रामक रोगों का कारण बन सकते हैं।

यें भी पढ़ें : Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, इन्हें कम करने के असरदार उपाय

लिवर की समस्याएं: पीलिया जैसी बीमारियां दूषित पानी से फैल सकती हैं।
त्वचा और फंगल इंफेक्शन: गंदे पानी से नहाने या उपयोग करने पर खुजली, रैशेज और फंगल इंफेक्शन हो सकते हैं।
रासायनिक प्रदूषण: पानी में आर्सेनिक, लेड या अन्य हानिकारक तत्व होने पर कैंसर, किडनी और लीवर की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

PunjabKesari

डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते इस समस्या को ठीक न किया गया तो आने वाले समय में जलजनित बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। घर में पानी पीने से पहले फिल्टर का इस्तेमाल, बोतलबंद पानी का विकल्प और उबालकर पानी पीना जरूरी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static