100 पुशअप्स और 30 पिलाटे मूव्ज है शक्ति मोहन का Fitness Secret

punjabkesari.in Monday, Oct 29, 2018 - 05:16 PM (IST)

'डांस इंडिया डांस सीजन 2' की विनर शक्ति मोहन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम की बदौलत एक एेसा मुकाम हासिल किया है जिसको हर नया डांसर हासिल करना चाहता है। देखने में दुबली-पतली शक्ति खुद को अंदर से बहुत स्ट्रांग मानती हैं। वह रोजाना योग, जिम, लॉन्ग एंड हैवी वॉक, जॉगिंग, पिलाटेज, जुम्बा करती हैं। इनता ही नहीं वह अपने वर्क आउट के साथ कोई कोम्प्रोमाईज नहीं करती। 

PunjabKesari
तो चलिए जानते हैं शक्ति मोहन के वर्कआउट के बारे में। 


1. सुबह जल्दी उठती हैैं शक्ति
शक्ति का कहना है कि उनको वर्कआउट के बीच किसी भी तरह की कोई डिस्टर्बेंस पसंद नही है। जब भी कहीं बाहर काम पर जाती हैं तो रात को ही अपने पूरे दिन की प्लानिंग बना लेती हैं। वह सुबह काम शुरू होने से 3 घंटे पहले उठ जाती हैं ताकि किसी भी काम में कोई परेशानी ना आए। शक्ति 30 मिनट में फ्रेश होकर वो 15 मिनट वार्म अप करती हैं। इसके बाद वह वेट लिफ्टिंग, क्रंचेज़ स्ट्रेंथ वर्कआउट करती हैं।


2. योग की भी फैन हैं शक्ति
शक्ति हैवी वर्कआउट के साथ योग भी करती हैं। उनका मानना है कि योग करने से दिमाग को शांति मिलती है। योग में वह कपालभाति, सूर्य नमस्कार और अनुलोम-विलोम करती हैं। 

PunjabKesari
3. यूं ही नहीं शक्ति को कहते ‘पहलवान’
शक्ति बताती हैं कि वह हर तरह के वर्कआउट करती हैं। वह रोजाना 50 से 100 पुशअप्स और 30 बार पिलाटे मूव्ज करती हैं। इसी वजह शक्ति के दोस्त उनको पहलवान बुलाते हैं। 


4. वजन बढ़ाना चाहती थी शक्ति
शक्ति एक टाइम पर अपना वजन बढ़ाना चाहती थी। मोटी दिखने के लिए उन्होंने भरपूर घी, चीज, फ्राइड फूड खाया। मगर उनका वजन कभी नहीं बढ़ा। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Related News

static