दिल्ली के कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को तुरंत भेजा गया घर
punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 10:27 AM (IST)
नारी डेस्क: दिल्ली के स्कूललों में पढ़ने वाले बच्चाे के पेरेंट्स की चिंताएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन किसी ना किसी स्कूल को धमकी मिल रही है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर देश की राजधानी के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली। इससे पहले सोमवार को भी नौ स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे।
यह भी पढ़ें: Good News: निसंतान महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बनी किडनी के ये दवा
दिल्ली पुलिस की टीमें, फायर डिपार्टमेंट के लोगों के साथ, पूरी सिक्योरिटी चेकिंग करने के लिए प्रभावित जगहों पर पहुंचीं। कई स्कूलों में बच्चों को बसों और वाहनों से सुरक्षित घर भेजा जा रहा है। धमकी के तौर पर बताया गया पहला कॉल सुबह 9:13 बजे झंडेवालान के BD तमिल एजुकेशन को मिला। अभी और जानकारी का इंतज़ार है।
यह भी पढ़ें: शिव मंदिर में जाकर कभी ना करें ये गलतियां, वरना नाराज हो सकते हैं महादेव
साेमवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच ईमेल के ज़रिए धमकियां मिलीं थी। अलर्ट के बाद, दिल्ली पुलिस, फायर डिपार्टमेंट की टीमें और बम डिस्पोजल स्क्वॉड तुरंत प्रभावित स्कूलों में पहुंच गए थे। जिन दूसरे स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, उनमें दिल्ली कैंट में लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी में कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी में वेंकटेश्वर स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी में सीएम स्कूल, INA में डीटीए स्कूल और रोहिणी में बाल भारती स्कूल शामिल हैं।

