तस्वीरों में देखें, दुनिया का सबसे लंबा पुल

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2017 - 12:34 PM (IST)

ट्रैवलिंग: आज तक आप लोगों ने नदियों पर बने कई खतरनाक पुल देखें होगे और रिस्क लेकर इन्हें पार बी किया होगा। इसी के अलावा ज्यादातर नजियों पर बने पुल की लंबाई महज 2-5 कि. मी होती है। आज हम जिस पुल की बात करने जा रहे है वो दुनिया के सबसे लंबे और बड़े पुलों में से एक है। 


समुद्र पर बना यह दुनिया का सबसे लंबा पल कहीम ओर नहीं बल्कि चीन में  बना हुआ है। इस पुल को ट्रैफिक के चलते बनाया गया है। यह चीन में  पुल पूर्वी चीन के शैनडांग प्रांत के किंगडाओ शहर में बना है, जिसकी कुल लंबाई 42.50 कि.मी है। ऐसा बताया जाता है कि इस पुल को बनाने में करीब 381 अरब रुपए की लागत आई है। 


इस पुल की सड़क किंगडाओ शहर और किंगडाओ आइसलैंड एयरपोर्ट दो अलग-अलग रास्तों से होती हुई निकलती है।  चीन का यह पुल ब्रिटेन और फ्रांस को जोड़ने वाली डॉवर-कैलेस क्रॉसिंग से भी लंबा है। इन पुल का दृश्य काफी खूबसूरत है। आइए देखते है दुनिया के इस सबसे लंबे पुल की लंबाई और खूबसूरती। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static