कोरोना का संकट: मुंबई में 1 से कक्षा 9 तक के स्कूल पूरी जनवरी के लिए बंद

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 10:26 AM (IST)

देशभर में कोविड और ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी संकट को देखते हुए  मुंबई नगर निगम ने शहर में पहली से नौवीं तक के स्कूलों को  31 जनवरी तक बंद करने का ऐलान किया है। हालांकि  इस दौरान 10वीं और 12वीं के बच्चों की क्लास चलती रहेगी। पहली से नौवीं और 11वीं कक्षा की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। 

PunjabKesari

pc: Aajtak

BMC ने लिया ये फैसला

इस पर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का कहना हैं कि, कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल चलेंगे। कोविड से सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। जहां इसकी वैक्सीनेशन 18 साल से बड़े लोगों को दी जा रही थी। वहीं 3 जनवरी 2022 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है।


मुंबई में बढ़ रहे मामले 

बीएमसी को जनवरी 2022 के अंत तक 15 से 18 साल के तक के 4.5 लाख बच्चों का टीकाकरण हो जाने की उम्मीद है। बता दें, दो सप्ताह की अवधि में मुंबई में सकारात्मकता दर 1% से 17% बढ़ गई है। बीते रविवार को मुंबई में 8,000 से अधिक कोविड के केस सामने आए। इसपर बीएमसी कमिश्नर इकबाल चहल ने ET NOW से कहा कि उनके 90% अस्पताल में अभी भी बेड खाली हैं। 


 91% मरीजों में नहीं दिखे लक्षण

इसके साथ ही इनमें करीब 91% मरीजों में कोविड के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। बीते साल मार्च से कोरोना की दूसरी डेल्टा लहर में भी मुंबई में भारी मात्रा में कोविड के केस आने से अस्पताल में बिस्तर की कमी हो गई थी। मगर इस बार मरीजों को संभालने व इलाज के लिए अच्छी तैयारी की गई है। इसके साथ ही चहल जी को उम्मीद है कि यह कोविड की यह लहर अगले चार हफ्तों में धीमी पड़ जाएगी।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static