अभी और पड़ेगी कड़ाके की ठंड,   पंजाब में बदल गया स्कूलों का Timings

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 07:47 PM (IST)

नारी डेस्क: पंजाब सरकार ने बदलते मौसम के कारण तुरंत प्रभाव से स्कूलों के लिए सर्दियों का नया टाइम टेबल घोषित किया है। नए शेड्यूल के अनुसार प्राइमरी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक चलेंगे।
 

यह भी पढें: कहीं मजा ना बन जाए सजा, आज ही छोड़ दो गर्दन चटकाने की आदत
 

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब सरकार ने गुरुवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए राज्य भर के स्कूलों का समय बदल दिया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि प्राइमरी स्कूल अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक चलेंगे।
 

यह भी पढें: सौतन ने मांगे करिश्मा कपूर से तलाक के पेपर
 

बदला हुआ समय 21 जनवरी तक लागू रहेगा। बैंस ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्कूल प्रमुखों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पंजाब भर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में नए समय का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।s


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static