चायनीज़ स्पेशल: 10 मिनट में बनाएं शेज़वान राइस

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 10:11 AM (IST)

भारत में चावल हर घर में बनते हैं। इसे लोग सिंपल, पुलाव आदि की तरह बनाकर खाना पसंद करते हैं। मगर आज हम आपके लिए खास चायनीज़ तरीके से इसे बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री: 

उबले चावल- 3 कप
लहसुन- 2 छोटे चम्मच (बारीक कटा)
सूखी लाल मिर्च- 2
सिरका- 1 छोटा चम्मच
मिक्स वेजिटेबल (गाजर, बीन्स, पत्तागोभी)- 1 कप (बारीक कटी)
हरी प्याज- 3 (बारीक कटा)
चिली-गार्लिक पेस्ट- 2 छोटे चम्मच
शक्कर- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
कालीमिर्च पाउडर- स्वादानुसार
ऑयल- 4 बड़े चम्मच

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले पैन में ऑयल गर्म करें।
2. इसमें लहसुन, लाल मिर्च डालकर 2 मिनट तक तक भूनें।
3. अब मिक्स वेजीटेबल्स डालकर पकाएं।
4. सब्जियां पकने के बाद इसमें चावल और बाकी की सामग्री मिलाएं।
5. गैस की तेज आंच पर लगातार चलाते हुए 3-5 मिनट तक चावल पकाएं।
6. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
7. लीजिए आपके शेज़वान राइस बनकर तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static