Sawan 2024: सावन का महीना कब शुरू हो रहा है? जानिए कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 11:19 AM (IST)

नारी डेस्क: सावन महीने का भोलेनाथ के भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। जानते हैं कि इस बार सावन कब से शुरू हो रहा है और इस बार सावन में कितने सोमवार आएंगे। सावन माह सनातन धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान भक्त भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं। मान्‍यता है कि सावन में भगवान शिव की भक्ति से भक्तों को शुभ फल प्राप्त होता है और आपके जीवन में सुख समृद्धि और धन वैभव बढ़ता है। तो चलिए जानते है कि इस बार सावन का पहला सोमवार की शुरुआत कब से है।

इस साल सावन का महीना 22 जुलाई 2024 से शुरू होगा

सावन की शुरुआत आषाढ़ पूर्णिमा के बाद होगी। सावन का महीना 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से शुरू होगा जिस वजह से यह बेहद शुभ माना जा रहा है। सावन का सोमवार व्रत करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। जिस वजह से भगवान शिव की पूजा की जाती है।

PunjabKesari

इस बार सावन मे पड़ेंगे इतने सोमवार जानिए

सावन के महीने मे कुल 5 सावन के सोमवार पड़ेंगे। इस बार सावन में 4 मंगला गौरी व्रत आएंगे। सावन में 16 सोमवार व्रत शुरू करने का विधान है।

PunjabKesari

सावन सोमवार व्रत की लिस्ट

पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई
दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई
तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त
चौथा सावन सोमवार व्रत-  12 अगस्त
पांचवां सावन सोमवार व्रत- 19 अगस्त

PunjabKesari

धार्मिक महत्व के साथ-साथ वैज्ञानिक लाभ भी 

सावन में मौसमी बदलाव की वजह से हमारी पाचन क्रिया कमजोर पड़ जाती है। व्रत रखने से हमारे पाचन तंत्र को कुछ आराम मिलता है और शरीर के सारे दूषित पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। सावन के महीने में पत्तेदार सब्जियां पालक, मेथी, लाल भाजी, बथुआ, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां खाना अच्छा नहीं माना जाता। धार्मिक कारणों से भी यह शुभ नहीं है और सेहत को भी नुकसान पहुंचाती है। इस मौसम में इनमें बैक्टीरिया और कीड़ों की संख्या बढ़ जाती है। व्रत रखने के दौरान फैट बर्निंग प्रोसेस तेज हो जाती है। जिससे चर्बी तेजी से गलना शुरू हो जाती है और यदि आप व्रत नहीं रखते हैं तो चर्बी बढ़ती रहती है और आपकी हड्डियों पर इससे बोझ बढ़ता है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static