Sara Khan Birthday: धर्म परिवर्तन से बर्थडे पर मिसकैरेज तक, सारा खान की जिंदगी के चौंकाने वाले मोड़!

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2024 - 10:35 AM (IST)

नारी डेस्क: टीवी एक्ट्रेस सारा अफरीन खान, जिन्होंने ढूंढ लेगी मंजिल हमें जैसे सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, 11 दिसंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सारा की जिंदगी में कई बड़े उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का सामना करते हुए अपनी पहचान बनाई।

टीवी की दुनिया से की शुरुआत

सारा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ढूंढ लेगी मंजिल हमें से की थी। इसके बाद उन्होंने पेबैक, दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स, कही सुनी और लव का है इंतजार जैसे सीरियल्स में भी काम किया। सारा केवल एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक माइंड कोच भी हैं। उनके पति अफरीन खान भी माइंड कोच हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Arfeen Khan (@saraarfeenkhan)

हाल ही में सारा ने अपने पति अफरीन के साथ बिग बॉस 18 में एंट्री की और अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन से जुड़ी कई बातें शेयर कीं।

हिंदू से बनीं मुस्लिम

सारा ने शादी से पहले ही इस्लाम धर्म अपना लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने यह फैसला सभी धर्मों को अच्छे से समझने के बाद लिया और उनके परिवार ने इस फैसले में उनका साथ दिया। सारा ने अफरीन खान से शादी की और इसके बाद उनका नाम सारा अफरीन खान हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Arfeen Khan (@saraarfeenkhan)

पिता ने किया सुसाइड

सारा की जिंदगी का सबसे कठिन समय तब आया जब शादी के कुछ समय बाद उनके पिता ने आत्महत्या कर ली। सारा इस खबर से टूट गई थीं। उनके पति अफरीन ने इस मुश्किल समय में उनका पूरा साथ दिया और उन्हें संभाला।

बर्थडे पर हुआ मिसकैरेज

सारा और अफरीन शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। लेकिन इससे पहले उनके जीवन में एक बड़ी त्रासदी हुई। सारा ने अपने बर्थडे के दिन एक कार एक्सीडेंट के कारण मिसकैरेज का सामना किया और अपने जुड़वा बच्चों को खो दिया।

लंबे समय बाद की वापसी

साल 2024 में सारा ने अपने पति के साथ टीवी पर वापसी की। उनकी एंट्री के बाद से ही वह चर्चा में बनी हुई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Arfeen Khan (@saraarfeenkhan)

सारा की जिंदगी संघर्ष और प्रेरणा की कहानी है। उन्होंने हर मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना किया और अपनी पहचान को बनाए रखा। उनके फैंस के लिए उनकी यह कहानी प्रेरणा से कम नहीं है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static