संजय लीला भंसाली को जन्मदिन पर आया हार्ट अटैक? फैली अफवाह, पढ़ें टीम का बयान
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 02:30 PM (IST)
नारी डेस्क: बीते दिन यानी 24 फरवरी को फेमस फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली का 63वां जन्मदिन था। इसी मौके पर अचानक एक खबर वायरल होने लगी कि संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, यह खबर पूरी तरह गलत और बेबुनियाद साबित हुई है।
टीम की ओर से बयान
संजय लीला भंसाली की टीम ने साफ़ किया कि यह खबर 100% झूठ है। टीम ने कहा "संजय लीला भंसाली के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसी खबरों पर भरोसा न करें, क्योंकि उनका कोई वेरिफाइड सोर्स नहीं है।"
इस बयान से साफ हो गया कि फिल्म मेकर पूरी तरह से स्वस्थ और ठीक हैं।
Sanjay Leela Bhansali’s team clarifies that reports of him being hospitalized are completely false and baseless. There is no truth to these claims, and media is requested to refrain from sharing unverified stories.
— India Forums (@indiaforums) February 25, 2026
.
.
.#SanjayLeelaBhansali #SLB #BollywoodNews #OfficialStatement… pic.twitter.com/k6HoI8rrPD
अफवाह की शुरुआत कैसे हुई?
इस अफवाह की शुरुआत मामाराजी नाम के इंस्टाग्राम पेज से हुई। इस पेज ने पोस्ट किया कि संजय लीला भंसाली को उनके 63वें जन्मदिन पर हार्ट अटैक आया और उन्हें मुंबई के एनएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पोस्ट में लिखा गया कि इस मामले पर और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इस पोस्ट के तुरंत बाद यह खबर सोशल मीडिया और कई वेबसाइट्स पर फैल गई, जिससे फैन्स में चिंता की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें: सरकार का बड़ा कदम, 14 साल की लड़कियों कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त में लगेगी वैक्सीन
संजय लीला भंसाली की मौजूदा फिल्म प्रोजेक्ट
संजय लीला भंसाली आखिरी बार वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ लेकर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब वह अपनी नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की तैयारी में हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में होंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट, कास्ट पोस्टर या कोई अन्य कंटेंट जारी नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म के बारे में दर्शकों में काफी उत्सुकता है।
संजय लीला भंसाली की सेहत पूरी तरह ठीक है और उनके जन्मदिन पर फैली खबर केवल अफवाह थी। फैन्स और दर्शकों को सलाह दी जाती है कि बिना वेरिफाइड सोर्स की किसी भी खबर पर भरोसा न करें।

