संगीत जगत में शोक की लहर: ब्लड कैंसर से फेमस म्यूजिशियन का निधन, टूटा फैंस का दिल

punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 02:44 PM (IST)

 नारी डेस्क: संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड Supertramp के को-फाउंडर, सिंगर और कीबोर्डिस्ट रिक डेविस (Rick Davies) का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके जाने से न सिर्फ उनके चाहने वाले, बल्कि पूरी दुनिया की म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे रिक

रिक डेविस को साल 2015 में ब्लड कैंसर (Multiple Myeloma) होने का पता चला था। इसके बाद वे लगातार इलाज करा रहे थे। लगभग 10 साल तक इस गंभीर बीमारी से लड़ने के बाद, अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार और बैंड के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आखिरी सांस ली।

PunjabKesari

 Supertramp से मिली ग्लोबल पहचान

रिक डेविस ने 1969 में रॉजर हॉजसन के साथ मिलकर रॉक बैंड Supertramp की शुरुआत की थी। इस बैंड ने जल्द ही दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल कर ली। बैंड का सबसे बड़ा हिट एल्बम रहा – "Breakfast in America", जिसे चार बार प्लैटिनम सर्टिफिकेट मिला और यह 2 ग्रैमी अवॉर्ड भी जीत चुका है। जब रॉजर हॉजसन 1983 में बैंड छोड़कर चले गए, तब भी रिक डेविस ने Supertramp को ज़िंदा रखा और लगातार काम करते रहे।

 बचपन से ही था संगीत से लगाव

रिक डेविस का जन्म 1944 में इंग्लैंड के स्विंडन शहर में हुआ था। बचपन से ही उनका झुकाव संगीत की ओर था। उन्होंने छोटी उम्र में ड्रम और पियानो बजाना सीख लिया था। संगीत के प्रति उनका जुनून और रचनात्मक सोच ही उन्हें बाकी संगीतकारों से अलग बनाती थी।

ये भी पढ़ें: National TV पर सलमान ने बाढ़ से जूझ रहे पंजाबियों के लिए कह दी ऐसी बात, की वायरल हो रहा Video

 Supertramp बैंड ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बैंड की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “रिक डेविस के साथ 50 से ज्यादा साल काम करना हमारे लिए सौभाग्य की बात थी। उनका संगीत, मेहनत और सरलता हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका जाना म्यूजिक की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है।”

PunjabKesari

 सादगी से जीने वाले कलाकार

रिक डेविस न केवल एक महान संगीतकार थे, बल्कि एक सादगी पसंद इंसान भी थे। जब उनकी तबीयत ने उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करने से रोक दिया, तब भी वे संगीत से जुड़े रहे। उन्होंने अपने पुराने दोस्तों के साथ एक छोटा सा बैंड बनाया और स्थानीय स्तर पर ही संगीत करते रहे।

उनका जीवन हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है जो अपने जुनून को कभी नहीं छोड़ता।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static