सफेद जोड़े के बाद ब्राइडल लुक में नजर आई सना खान, बताया क्यों किया निकाह

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 04:54 PM (IST)

बिग बॉस 6 फेम सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए आए दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वह धार्मिक कारणों के चलते फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। वहीं हाल ही में अब सना खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। खबरों की मानें तो सना खान ने हाल ही में मौलाना मुफ्ती अनस के साथ शादी कर ली है।

उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह हिजाब के साथ सफेद रंग के जोड़े में नजर आ रही हैं। वहीं अब सना खान ने लाल कलर के जोड़े में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अल्लाह की खातिर एक-दूसरे को पसंद किया, अल्लाह की खातिर एक दूसरे से शादी की, अल्लाह हमें इस दूनिया में एकसाथ रखें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sayied Sana Khan (@sanakhaan21)

 

इससे पहले सना खान की हिजाब के साथ सफेद रंग के जोड़े में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। सना ने गुजरात के सूरत में मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस सना खान को बधाईयां दे रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस इस खबर से काफी हैरान भी हैं।

PunjabKesari

वहीं इसी के साथ सना खान की एक और वीडियो भी सामने आई जिसमें वह अपने पति के साथ केक काटती हुईं नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि सना खान ने अपने फैंस को इंडस्ट्री को अलविदा कहने की खबर देते हुए पोस्ट साझा की थी और शेयर की गई पोस्ट में लिखा था , 'यह जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है और वो इसी सूरत में बेहतर होगी, जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकुम के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाए बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे। इसलिए मैं आज यह ऐलान करती हूं कि आज से ही मैं अपने 'शोबिज' (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी को छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static