रेखा को अपनी दुल्हनिया बनाना चाहते थे सलमान खान,  तभी आज तक हैं Bachelor

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 12:51 PM (IST)

 बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं।  सांप के काटने के बाद वह बिल्कुल ठीक हैं अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ अपने खास दिन को Celebrate  कर रहे हैं। दो दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे भाई जान का नाम मोस्ट एलिजेबल बैचलर में शामिल है। वैसे तो उनके लव-अफेयर के किस्से  हमने बहुत सुने हैं लेकिन इसके बावजूद वह आज तक कुंवारे हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बताते हैं कि सभी के चहेते सलमान अभी तक शादी क्याें नहीं की है।

PunjabKesari

सलमान खान के शादी न करने को लेकर एक बहुत बड़ी वजह सामने आई थी। दरअसल भाई जान अपने से 11 साल बड़ी रेखा को दिल दे बैठे थे और उनसे शादी करना चाहते थे। उनका प्यार ना मिलने पर एक्टर ने अभी तक शादी नहीं की। सलमान ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वे रेखा को लेकर बहुत ज्यादा क्रेजी थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे। 

PunjabKesari
सलमान ने  यह तक कहा था कि उन्होंने रेखा की वजह से किसी से भी शादी नहीं की और  यही वजह है कि वे आज भी कुंवारे हैं। रेखा ने भी सलमान की दिवानगी को लेकर बताया था कि वह मुझे हर वक्त फॉलो करता था, मैं जहां भी जाती थी वो मेरे पीछे आता था।इतना ही नहीं सलमान, रेखा की एक झलक पाने के लिए उनकी योगा क्लास तक अटेंड करते थे। 

PunjabKesari
 ये उस वक्त की बात है जब दोनों पड़ोसी हुआ करते थे।  रेखा बताती हैं कि सलमान अकसर अपनी मां से कहते थे कि वो जब बड़े हो जाएंगे तो रेखा से शादी करेंगे। रेखा ने हसंते हुआ कहा  था कि हम दोनों की  शादी हो नहीं पाई और  इसलिए  सलमान अभी तक कुंवारे हैं। वैसे तो सुपरस्टार का नाम कई  लड़कियों के साथ जुड़ चुका है। 

PunjabKesari

वो ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक कई खूबसूरत हसीनाओं को अपना दिल दे चुके, लेकिन फिर भी शादी किसी से भी नहीं। एक बार तो उनकी शादी होते-होते रह गई। संगीता और सलमान की शादी के कार्ड भी छप गए और शादी के दिन भी करीब आ गए लेकिन तभी इनकी शादी टूट गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static