सलमान खान को नहीं पहचानते थे हॉलीवुड एक्टर, भाईजान को खुद देना पड़ा अपना Introduction

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 11:18 AM (IST)

बॉलीवुड के सबसे मशहूर सुपरस्‍टार  सलमान खान को आज काैन नहीं जानता। आज वह और उनका परिवार सिनेमा की दुनिया का अहम हिस्‍सा हैं। उनके दबंग अंदाज पर दुनिया मरती है, लेकिन एक शख्स ऐसा है जो भाई जान को नहीं पहचानता। जी हां  सलमान खान को खुद जाकर उन्हे अपनी पहचान बतानी पड़ी।

Megastars #salmankhan and John Travolta @jhontravoltta pic.twitter.com/yiPHOwXpaD

— Ifty khan (@Iftykhan15) January 28, 2022

 

हम बात कर रहे हैं  हॉलिवुड ऐक्टर जॉन ट्रैवोल्टा की। वह और सलमान सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के जरिए आयोजित एक पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खुद जाकर जॉन ट्रैवोल्टा को अपना इंट्रोडक्शन देते हैं। 

PunjabKesari
सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए इस वीडियो में सलमान हॉलीवुड स्टार जॉन के पास जाकर उनके परफॉर्मेंस की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह कहते हैं- “मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करता हूं. मेरा नाम सलमान खान है”। भाई जान के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।  उनके काइंड नेचर की जमकर तारीफ की जा रही है। 

PunjabKesari
वही कुछ तस्वीरों में जॉन ट्रैवोल्टा और सलमान खान एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि  ‘ग्रीस’ अभिनेता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला, वहीं सलमान खान को पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static