सैफ को ये कमियां लगी थी खलने तभी टूटा अमृता संग रिश्ता!

punjabkesari.in Friday, May 08, 2020 - 01:25 PM (IST)

बॉलीवुड कपल्स की जब लिस्ट आती है तो एक जोड़ी का नाम सबके जुबान पर जरूर होता है। वो नाम है सैफ-अमृता का। भई दोनों की जोड़ी थी ही सबसे कमाल कि, दोनों में उम्र का फासला जितना था उतना ही दोनों में प्यार भी था। 90 के दशक में छोटी उम्र के लड़के से बड़ी उम्र की लड़की शादी कर ले तो भारत में बवाल मच ही जाता है। लेकिन इस कपल को सबने सरआंखों पर बैठा कर रखा। लेकिन उन दोनों का रिश्ता 13 साल तक ही सफर निभा पाया। जब इनका रिश्ता टूटा तो फैंस के दिल भी टूट गए। मगर आजतक किसी को इस रिश्ते के टूटने की वजह पता नहीं चली। 

PunjabKesari

सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि शादी में औरत के अंदर कौन-सी खूबियां होनी चाहिए की रिश्ता चल पाए। उन्होंने कहा -मैं यकीनन यह सलाह देना चाहूंगा। बेहतर होगा कि आप उनसे शादी करें जो फ़न हों, खूबसूरत और नॉन जजमेंटल हों। जिनमें ये तीनों चीजें जरूर हों।'भले ही उन्होंने यह कहा हो मगर वो आज भी अमृता की उतनी ही इज्जत करते है जितना पहले करते थे। 

PunjabKesari

आपको बतादें कि सैफ अली खान और करीना कपूर फिल्म 'टशन' के दौरान मिले थे। तब करीना का शाहिद कपूर क्र साथ ब्रेअकप हुआ था। सैफ को अपने से 10 साल छोटी लड़की में अपना प्यार दिखा और उन्होंने कुछ टाइम की डेटिंग के बाद उन्हें ग्रीस में शादी के लिए प्रोपोज़ कर दिया। वहीं अमृता ने अपने बच्चों को भी सैफ-करीना की शादी में भेजा। अमृता अपने जमाने के सबसे हॉट, मनोरंजक, खूबसूरत और नॉन जजमेंटल हीरोइन थी। सैफ-अमृता की शादी न चल पाना कमियों के कारण था या गलतफहमियों के, आज तक इन बातों का पता नहीं चला पाया है। जो भी हो सैफ, अमृता और करीना ये तीनो ही बेहद समझदार है। इन्होने अपने परिवारों में एकता बनाए रखी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static