सैफ अली खान के हेल्थ पर बड़ा अपडेट: आज हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज
punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2025 - 10:39 AM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों गंभीर चोट के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 16 जनवरी को उनके घर एक चोर घुस आया था, जिसके साथ हुई हाथापाई में सैफ को गंभीर चोटें आईं। चोर ने सैफ पर चाकू से 6 बार वार किया, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट पहुंची। अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें आज शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
सैफ की सेहत में सुधार
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने मीडिया को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। सोहा ने बताया, "हम खुश हैं कि सैफ तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उनकी हालत और खराब नहीं हुई है। सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद।"
करीना कपूर का पोस्ट
सैफ की पत्नी करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "हमारे परिवार के लिए यह समय बहुत चुनौतीपूर्ण रहा। हम अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह सब कैसे हुआ। मैं मीडिया और पैपराजी से अनुरोध करती हूं कि किसी भी अफवाह को न फैलाएं और सही जानकारी ही साझा करें।"
लीलावती अस्पताल में सैफ की सर्जरी हुई है। डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला। चोट के बावजूद सैफ की रिकवरी अच्छी हो रही है, जिससे उनके फैंस और परिवार ने राहत की सांस ली है।
Pic 1: Sonam Kappors status on Instagram at 2 am …suggesting Kareena, Karisma , rhea Kapoor and she were having a party at Saif’s house
— Ritu #सत्यसाधक (@RituRathaur) January 16, 2025
& now taimur ki mummy Kareena Khans cold sounding post on #SaifAliKhan, on Instagram ….where she shows no anger, no demand to arrest the… pic.twitter.com/3HJBlauc7g
फैंस की चिंता दूर
सैफ पर हुए इस हमले के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। अब जब उनकी तबीयत में सुधार की खबर सामने आई है, तो सभी ने चैन की सांस ली है।
डिस्चार्ज होने की उम्मीद
रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान को आज शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। उनके फैंस और परिवार वाले उनके घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
घटना पर नजर
सैफ अली खान के घर में चोर ने घुसकर हमला किया था, लेकिन इस हादसे के बावजूद सैफ ने साहस दिखाया। उनकी बहादुरी और परिवार की सपोर्ट सिस्टम की वजह से वह अब तेजी से ठीक हो रहे हैं।
सैफ के चाहने वालों और शुभचिंतकों के प्यार ने उन्हें इस मुश्किल घड़ी में ताकत दी है।