इस्लाम के लिए ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ने वाली सहर ने की शादी, चर्चा में एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 06:41 PM (IST)

एक वक्त पर सहर अफशा भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थी। उनके ग्लैमरस अवतार के तो लोग दीवाने थे लेकिन एक दिन अचानक सहर ने शोबिज छोड़ने का फैसला किया। वहीं अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रह रही सहर ने शादी कर ली है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सहर हिजाब पहनकर दुल्हन बनीं है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sahar afsha (@saharafshaofficial)

 

गोल्डन कलर के लहंगे को सहर ने लाल दुपट्टे के साथ टीम अप किया। जिसके साथ हैवी नेकलेस, हाथों में चूड़ियां, मांग टीका और नाक में नथ पहनी थी। इस पुरे लुक में सहर बेहद खूबसूरत लगीं। अपनी शादी पर भी सहर ने हिजाब पहना था। जिसकी अहमियत बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा- 'हिजाब बहुत खूबसूरत है। इसे प्यार और गर्व के साथ पहनें। सबसे जरूरी बात इसे हर समय पहनें और सही तरीके से पहनें। ये ताज है, मैं बहुत खुश हूं कि अल्लाह ने मुझे ये ताज दिया है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sahar afsha (@saharafshaofficial)

 

वहीं अगर बात करें सहर की मेहंदी फंक्शन की तो उसमें वह पिंक एंड ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आई थी। जिसके साथ मैचिंग ज्वेलरी कैरी की थी। बता दें सहर अफशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sahar afsha (@saharafshaofficial)

 

एक्ट्रेस ने कहा था- 'मैं शोबीज इंडस्ट्री छोड़ने जा रही हूं अब इससे मेरा कोई ताल्लुक नहीं होगा। इत्तिफाक से ही इस इंडस्ट्री में आई और आगे बढ़ती गई लेकिन अब ये सब खत्म करने का इरादा कर लिया है और अगली जिंदगी इंशाअल्लाह अल्लाह के हुकुम के मुताबिक गुजारने का इरादा है।' सहर के इस फैसले से एक्ट्रेस के फैंस को तगड़ा झटका लगा था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sahar afsha (@saharafshaofficial)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static