अनन्या पांडे की 5 ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल, लहंगे पर देंगी ब्राइडल ग्लैम लुक
punjabkesari.in Tuesday, Nov 25, 2025 - 04:08 PM (IST)
नारी डेस्क: शादी का सीजन शुरू होते ही लड़कियों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है लहंगा तो पहन लिया, लेकिन कौन-सा हेयरस्टाइल बनाया जाए? ऐसा हेयरस्टाइल जो ग्लैमरस भी लगे, और पूरा लुक एकदम परफेक्ट बना दे। अगर आप भी ऐसी ही उलझन में हैं, तो बॉलीवुड की स्टाइल आइकन अनन्या पांडे आपके लिए सबसे बड़ी इंस्पिरेशन हैं। अनन्या के हेयरस्टाइल मॉडर्न, सिंपल और बेहद एलिगेंट होते हैं, जिन्हें आप आसानी से अपने लहंगे के साथ ट्राय कर सकती हैं। यहाँ जानिए उनके 5 सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी हेयरस्टाइल, जो किसी भी शादी-फंक्शन में आपको ब्राइडल ग्लैम देंगे।
सॉफ्ट वेव्स ओपन हेयर – सबसे ग्लैमरस
अनन्या का यह सिग्नेचर लुक है। इसमें हल्की वेव्स, सेंटर पार्टिंग और थोड़ी शाइन स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है। यह हेयरस्टाइल भारी लहंगों, सीक्विन आउटफिट्स और पेस्टल कलर के कपड़ों पर शानदार लगता है। किसके लिए बेस्ट? राउंड, ओवल और हार्ट-शेप फेस वाली लड़कियां इसे ज़रूर अपनाएं।

हाई स्लिक पोनीटेल – मॉडर्न और क्लीन लुक
अनन्या अक्सर इस स्टाइल में दिखाई देती हैं। हाई, स्लिक पोनीटेल आपको देता है एकदम क्लीन, मॉडर्न और ग्लैम लुक। इसे लंबी स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ पहनें, लुक और उभरकर आता है। किसके लिए बेस्ट? लॉन्ग नेक और शार्प जॉ लाइन वाली लड़कियों पर यह सुपर फिट है।
लो बन विद फेस-फ्रेमिंग स्ट्रैंड्स – क्लासी और मिनिमल
अगर आप मिनिमल, क्लासी और सोबर लुक चाहती हैं तो यह हेयरस्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। ढीला लो-बन और आगे से हल्के कर्ल किए हुए स्ट्रैंड्स चेहरे को बहुत कोमल लुक देते हैं। साथ में गजरा, पर्ल पिन या मिनिमल हेयर एक्सेसरी लगाएं। किसके लिए बेस्ट? सखियों, ब्राइड्समेड्स, कॉकटेल नाइट और रोका फंक्शन के लिए बढ़िया।

हाफ-टाई हाफ-ओपन हेयरस्टाइल विद सॉफ्ट कर्ल्स
यह हेयरस्टाइल अनन्या को अक्सर ‘फेयरी-लुक’ देता है। ऊपर का हिस्सा हल्का सा टाई करें और बाकी बालों में सॉफ्ट कर्ल्स डालें। हल्का सा वॉल्यूम दें, बस लुक तैयार! किसके लिए बेस्ट? फ्लोरल लहंगे, मेहंदी फंक्शन, पेस्टल ब्राइड्समेड आउटफिट पर कमाल दिखेगा।
मिड-पार्टेड क्लासिक स्ट्रेट हेयर – पॉलिश्ड और एलिगेंट
स्ट्रेट, शाइनी और सिल्की हेयर—यह अनन्या का सबसे परफेक्ट और पॉलिश्ड हेयरस्टाइल है। क्लीन पार्टिंग इस लुक को और भी ग्रेसफुल बनाती है। गोल्डन हेयर एक्सेसरी जोड़ें तो लुक रेड-कार्पेट जैसा चमकेगा। किसके लिए बेस्ट? मिनिमल लेकिन हाई-फैशन लुक पसंद करने वाली लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट।


