शादी के 30 दिन बाद महिला डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट! डॉक्टर ने बताया हैरान कर देने वाला राज
punjabkesari.in Sunday, Nov 23, 2025 - 01:12 PM (IST)
नारी डेस्क : बिना शारीरिक संबंध बनाए किसी महिला के प्रेग्नेंट हो जाने की बात सुनना शायद असंभव लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल खबर में ऐसा ही दावा किया गया है। महिला के अनुसार, उसकी शादी सिर्फ 30 दिन पहले हुई थी, और उसने शादी के बाद पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। बावजूद इसके, जांच में वह डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट पाई गई। यह सुनकर न सिर्फ महिला बल्कि हर कोई हैरान रह गया। आखिर यह कैसे संभव है? डॉक्टर ने इस घटना के पीछे का संपूर्ण विज्ञान और गर्भधारण की गणना के तरीके को विस्तार से समझाया।
क्या शादी के तुरंत बाद ही महिला डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट हो सकती है?
वैज्ञानिक और मेडिकल दृष्टिकोण से देखें तो, ऐसा संभव है, लेकिन इसमें गर्भधारण की गणना के तरीके का ध्यान रखना जरूरी है। अक्सर लोग सोचते हैं कि गर्भधारण की उम्र उसी दिन से गिनी जाती है जब शारीरिक संबंध हुआ। लेकिन डॉक्टर इसे महिला की आखिरी माहवारी (LMP – Last Menstrual Period) से गिनते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि अंडोत्सर्जन और गर्भधारण आमतौर पर आखिरी माहवारी के दो सप्ताह बाद होता है। इसलिए, अगर अल्ट्रासाउंड में भ्रूण की उम्र डेढ़ महीने बताई गई है, तो इसका मतलब यह नहीं कि महिला ने डेढ़ महीने पहले गर्भधारण किया। इसका मतलब है कि उसकी अंतिम माहवारी को लगभग छह सप्ताह (1.5 महीने) हो चुके हैं।

मिनाक्षी की कहानी
लड़की की शादी 30 दिन पहले ही हुई थी। उसने अपनी सुहागरात पर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद उसने देखा कि उसे प्रेग्नेंसी जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं। डॉक्टर के पास जांच कराने पर अल्ट्रासाउंड में भ्रूण की उम्र डेढ़ महीने दिखाई दी। यह सुनकर वह घबरा गई, लेकिन डॉक्टर ने उसे समझाया कि यह सिर्फ गणना की पद्धति का असर है और वास्तविक गर्भधारण शादी के बाद ही हुआ था।
यें भी पढ़ें : सर्दियों में रात को चेहरे पर लगाएं ये खास नुस्खे, सुबह उठते चेहरे पर आएगा ग्लो
विज्ञान के पीछे की वजह
गर्भकालीन उम्र (Gestational Age): डॉक्टर इसे आखिरी माहवारी के पहले दिन से गिनते हैं। इसका मतलब है कि जब गर्भधारण की पुष्टि होती है, तो गर्भधारण की वास्तविक तारीख से लगभग दो सप्ताह ज्यादा दिखाई देती है।
यह तरीका डॉक्टरों को यह समझने में मदद करता है कि बच्चा सही समय पर और सामान्य रूप से विकसित हो रहा है या नहीं, और किस समय कौन-सी प्रसवपूर्व जांच करनी चाहिए।

शादी के 30 दिन बाद ही महिला डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट दिखना वैज्ञानिक रूप से संभव है, और यह गर्भधारण की उम्र मापने की पद्धति की वजह से होता है।
इसका मतलब यह नहीं कि महिला शादी से पहले गर्भवती थी। डॉक्टरों का कहना है कि इसे समझना और सही जानकारी रखना जरूरी है, ताकि भ्रांति और डर से बचा जा सके।

