ट्रेन में अकेले सफर कर रही लड़की के साथ RPF के सिपाही ने की गंदी हरकत, वायरल हुआ वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Aug 23, 2025 - 11:33 AM (IST)

नारी डेस्क: सरकार महिला सुरक्षा के लाख दावे कर ले लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे देश में आज भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जहां कोई सड़क से चलती- चलती अगवा कर ली जाती है तो वहीं कुछ तो अपने घर में ही  शिकार बन जाती हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ एक लड़की के साथ जो अकेली ट्रेन में सफर कर रही थी। उसे अकेला पाकर RPF के एक सिपाही ने बेहद ही शर्मनाक हरकत की। 

 

 

ट्विटर जितेंद्र प्रताप सिंह नामक ने इस घटना का जिक्र किया है। इसमें बताया गया कि 14 अगस्त की रात दिल्ली से प्रयाग जाने वाली ट्रेन में एक लड़की अकेले सफर कर रही थी,। सफर के दौरान वह अपनी सीट पर सो गई तभी RPF का एक सिपाही वहां पर आ गया और उसने जब देखा की लड़की अकेले है तो उसे छूने लगा।


लड़की को जब सोते समय एहसास हुआ तो उसने तुरंत इसका विरोध करते हुए आरपीएफ के सिपाही के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी और  तुरंत मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाते हुए जब सिपाही को हड़काना शुरू किया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सिपाही गिड़गिते हुए लड़की से माफी मांग रहा है। यह तो लड़की ने मौके पर  हिम्मत दिखाई नहीं तो उसके साथ कुछ गलत हो सकता है। जरा सोचिए देश की रक्षा करने वाले ही इस तरह का घिनौना काम कर रहे हैं तो इंसान किस पर भरोसा करेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static