हैल्दी चीजों को गलत समय पर खाने से होगा नुकसान, इस Time करें इनका सेवन

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 03:41 PM (IST)

स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है अच्छा खान-पान। आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में अक्सर लोग अपने स्वास्थ्य  का ध्यान नहीं रखते,  जिसके कारण कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। दूध, रोटी, सेब, दही और केला भी अच्छी सेहत के लिए बहुत ही आवश्यक है। पंरतु हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन चीजों को खाने का भी समय बताया गया है। तो चलिए जानते हैं इन चीजों को खाने का सही समय...

दूध 

दूध स्वास्थ्य के लिए सदियों से बहुत ही फायदेमंद रहा है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-डी, कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करने में सहायता करता है। इसके अलावा यह शरीर को ऊर्जी देता है और कई बीमारियों से भी दूर रखता है। बहुत से लोग कंफ्यूज रहते हैं कि दूध किस समय पीना चाहिए। इस मामले में एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूध रात को पीना चाहिए, क्योंकि इससे नींद बहुतही अच्छी आती है तो कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूध सुबह के समय पीना चाहिए, क्योंकि यह आपके शरीर को ऊर्जा देने में सहायता करता है। सुबह दूध पीने से आपका शरीर सारा दिन एक्टिव रहता है। परंतु अधिकतर एक्सपर्ट्स के अनुसार आपको दूध रात को पीना चाहिए। 

PunjabKesari

केला 

केला भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पौटेशियम वजन कम करने और भूख नियंत्रित करने में स हायता करते हैं। पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने के लिए केला बहुत ही फायदेमंद होता है। रात में केला नहीं खाना चाहिए। रात के समय इसका सेवन करने से नींद की समस्या हो सकती है। यह पचने में भी समय लेता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आपको कोई वायरल इंफेक्शन नहीं है तो आप इसका कभी भी सेवन कर सकते हैं। परंतु आयुर्वेद के अनुसार, केले में कम बनने वाले गुण होते हैं, इसलिए आपको इसका रात में सेवन नहीं करना चाहिए। आप सुबह केला खा सकते हैं। 

PunjabKesari

रोटी 

रोटी में फाइबर और प्रोटीन बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और सोडियम भी बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात में रोटी नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं जिन्हें पचाना बहुत ही मुश्किल होता है। इसलिए रोटी रात की जगह आपको दिन में खानी चाहिए। 

PunjabKesari

दही 

दही में  विटामिन-डी, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र सुधारने में मदद करते हैं। यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत करने में सहायता करते हैं। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से आप कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं। दही में पाए जाने वाले मीठे और खट्टे गुण कफ दोष को बढ़ाते हैं, जिस व्यक्ति को कफ है उसे  दही खाने से और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार, रात में दही नहीं खाना चाहिए। आप इसका सेवन दोपहर में कर सकते हैं। 

PunjabKesari

सेब 

सेब में फाइबर, विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी मजबूत करने में सहायता करता हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। परंतु इसका पूरा लाभ तभी मिलता है यदि यह सही समय पर खाया जाए। सुबह सेब खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। नाश्ते में इसका सेवन करने से फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। पंरतु रात में इसको खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आप इसका सेवन रात को ही करें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static